Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पालघर के 29 स्कूलों की 62 कक्षाएं ‘खतरनाक’, आदेश के 8 महीने बाद भी कार्रवाई ठप

Mumbai News: पालघर जिले के 29 जिला परिषद स्कूलों की 62 कक्षाएं जनवरी 2024 से खतरनाक घोषित होने के बावजूद अब तक ध्वस्त नहीं की गईं। बच्चे जर्जर इमारतों में पढ़ने को मजबूर हैं।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 01, 2025 | 08:22 AM

पालघर स्कूल (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: पालघर जिले के स्कूलों में पढ़ रहे हजारों बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिले के 29 जिला परिषद स्कूलों की 62 कक्षाओं को जनवरी 2024 में खतरनाक घोषित कर ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

इस लापरवाही का नतीजा यह है कि बच्चे आज भी जर्जर और टूटती-फूटती इमारतों में पढ़ने को मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जिले की डहाणू पंचायत समिति के प्राथमिक विद्यालय की 4 कक्षाएं, वसई तालुका की 8, वाडा की 3, विक्रमगढ़ की 4, मोखदा के तकपाड़ा की 1, मोखदा के ही दस्तूरखुद क्षेत्र में 10, पिंपलपाड़ा की 3 और डोलहारा की 3 कक्षाएं बेहद खतरनाक हालत में हैं।

30 जनवरी 2024 को तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी भानुदास पालवे ने निरीक्षण कर इन कक्षाओं को खतरनाक घोषित किया था। उन्होंने आदेश दिया था कि पंजीकरण रद्द कर इन्हें ध्वस्त किया जाए। लेकिन आदेश सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया।

इसे भी पढ़ें- High Court: मनपा के मराठी स्कूलों की दुर्दशा, सरकार को जवाब दायर करने का अंतिम मौका

खासकर मोखदा तालुका में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। दस्तूरखुद मोखदा की 10 कक्षाओं के जीर्णोद्धार के लिए करीब 15 लाख रुपये की जरूरत है। शिक्षा विभाग का कहना है कि मरम्मत और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया बजट और तकनीकी अड़चनों में अटकी हुई है।

इस बीच, बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। मानसून में जर्जर दीवारों और छतों से पानी टपकता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोग बार-बार प्रशासन को चेतावनी दे चुके हैं कि कार्रवाई न होने पर वे आंदोलन करेंगे।

शिक्षा विभाग की इस लापरवाही ने सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा से बड़ा कोई मुद्दा क्यों नहीं माना जा रहा। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन देर से ही सही, लेकिन इन खतरनाक कक्षाओं को समय रहते ध्वस्त करता है या फिर किसी हादसे के बाद ही जागता है।

62 classes of 29 schools in palghar are dangerous action still stalled even after 8 months of order

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 08:22 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC का 22 करोड़ का मास्टरप्लान: नदियों-नालों से तैरते कचरे की छुट्टी, मानसून में नहीं डूबेगी मुंबई

2

अमरावती में फ्लाईओवर निर्माण में देरी, HC ने PWD को दी डेडलाइन, मुख्य अभियंता पर ठाेका जुर्माना

3

सड़क, मेट्रो, वाटर टैक्सी से जुड़ेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट, NMIA से बनेगा मुंबई मल्टीमॉडल एविएशन हब

4

सायन का राजा: जरूरतमंद मरीजों को फ्री दवाइयां, छात्रों को पुस्तकें बांट रहा गणेश मंडल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.