Mumbai: नवभारत की खबर के बाद हरकत में प्रशासन, विक्रोली FOS का काम शुरू होगा
Vikroli Foot Over Bridge: विक्रोली टैगोर नगर में बंद फुट ओवर ब्रिज के चलते हुए हादसे के बाद बीएमसी ने नया पैदल पुल बनाने का फैसला लिया है। एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
विक्रोली एफओबी (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: विक्रोली पूर्व के टैगोर नगर में प्रवीण होटल के पास पादचारी पुल (ईएच FOS) का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाने बाला है। मनपा अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
मनपा की ओर से ट्रैफिक विभाग को एनओसी के लिए दरखास्त दी गई है। एनओसी मिलने के बाद फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
MMRDAऔर मनपा में सामंजस्य की कमी
इसके पहले एमएमआरडीए और और मनपा में सामंजस्य की कमी के चलते ब्रिज का निर्माण कार्य अधर में लटक गया था। हादसे के बाद अब मनपा ब्रिज का निर्माण करने जा रही है। पिछले दिनों ब्रिज बंद होने से हाईवे पार करते समय बस की चपेट में आने से मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश
मुंबई में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, 90 दिन बाद गैसीफाइड सोसायटियों में बंद हो सकती है LPG सप्लाई
मयंक लोहार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी और मोबाइल ट्रैकिंग से आरोपी रोशन सुवर्णा गिरफ्तार
हवालात की हवा खाकर उतरा प्यार का बुखार! सिया-चेतन ने पुलिस पूछताछ में एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप
दोनों का सायन अस्पताल में उपचार चल रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही नवभारत अखबार में इस समस्या को लेकर प्राथमिकता से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें एक वीडियो में दिखाया गया था कि बच्चे स्कूल आते-जाते समय किस तरह से बंद फुट ओवर ब्रिज की रेलिंग के किनारे लटक कर हाईवे को पार कर रही है।
अखबार ने अपनी खबर में किसी बड़े हादसे की तरफ इशारा भी किया था, लेकिन प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा ठीक 2 दिन बाद ही इसी जगह पर सड़क पार करते समय दो मां-बेटी हादसे का शिकार हो गई।
ये भी पढ़ें :- Crime News: वसई-विरार में अपराध का तांडव, वालिव में खून से लथपथ मिला शव
मई 2025 में बंद किया गया था ब्रिज
- जानकारी के अनुसार मनपा ब्रिज विभाग ने मई 2025 में जर्जर बताते हुए ब्रिज को बंद कर दिया था, जिसे अभी तक मरम्मत नहीं किया गया।
- 2022 में भी एक फुट ओवर ब्रिज को जर्जर बता कर बंद किया गया था, उसके बाद दूसरे ब्रिज को भी बंद किये जाने से परेशानी खड़ी हो गई।
- मई महीने में विक्रोली पूर्व में प्रवीण होटल, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (ईईएच) पर FOS पैदल यात्री पुल की मरम्मत के लिए बंद किया गया है।
