- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Vice President Jagdeep Dhankar Targeted Rahul Gandhi Over His Statement On Reservation
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- कुछ लोग भारत के संविधान को भूल गए हैं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण से संबंधित बयान को लेकर उन पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति की ऐसी टिप्पणी ‘‘संविधान विरोधी मानसिकता'' को दर्शाती है।
- Written By: आकाश मसने

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व राहुल गांधी (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज यानी रविवार को मुंबई के एलफिंस्टन टेक्निकल हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज में संविधान मंदिर के उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण से संबंधित बयान को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत के संविधान को भूल गए हैं। संविधान के बारे में जागरूकता की अत्यधिक आवश्यकता है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण से संबंधित बयान को लेकर उन पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति की ऐसी टिप्पणी ‘‘संविधान विरोधी मानसिकता” को दर्शाती है। धनखड़ ने मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारत के संविधान के बारे में जागरूकता की अत्यधिक आवश्यकता है, क्योंकि कुछ लोग इसकी मूल भावना को भूल गए हैं।
यह भी पढ़ें:– उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर खेला बड़ा दाव, बोले- सत्ता में आते ही लागू करेंगे ओपीएस
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra MLC Election: विधान परिषद चुनाव में दिखे राजनीतिक दलों के तेवर, किसी भी दल ने नहीं ली रिस्क
Maharashtra Weather: विदर्भ में पारा 44°C के पार, मुंबई में उमस का पहरा, जानें राज्य में अगले 48 घंटों का हाल
महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया
आदित्य ठाकरे का दिल्ली पर निशाना, लाल किले पर दिखाओ राजा शिवाजी, दिल्ली को पता चले महाराज का प्रताप
जगदीप धनखड़ ने कहा कि ‘‘संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति का विदेशी धरती पर यह कहना कि आरक्षण समाप्त कर दिया जाना चाहिए, संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। यह वही पुरानी संविधान विरोधी मानसिकता है, बस इसकी जिम्मेदारी किसी और ने ले ली है।”
उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘‘आरक्षण योग्यता के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह देश और संविधान की आत्मा है। यह सकारात्मक है, नकारात्मक नहीं। यह किसी को अवसर से वंचित नहीं करता, बल्कि समाज को ताकत देने वाले स्तंभों को सहारा देता है।”
यह भी पढ़ें:– बालासाहेब थोराट का बड़ा आरोप, बाेले- फर्जी समाचार फैक्टरी चला रहे CM शिंदे
बता दें कि हाल ही में अमेरिका की यात्रा के दौरान, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कहा था कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तभी सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे और फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है। हालांकि, बाद में अमेरिका में संवाददाता सम्मेलन में गांधी ने कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया ताकि यह दिखाया जा सके कि वे आरक्षण के खिलाफ हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि “मैं बार-बार कहता रहा हूं कि हम आरक्षण को 50 प्रतिशत से आगे बढ़ाने जा रहे हैं।”
सार्वजनिक रूप से संविधान का अपमान
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि यह विडंबना है कि विदेश यात्रा का उद्देश्य भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने तथा इसके संविधान के प्रति सम्मान दिखाना नहीं बल्कि “सार्वजनिक रूप से संविधान के प्रति अनादर व्यक्त करना” था। उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा, “संविधान को किताब की तरह नहीं दिखाया जाना चाहिए। इसका सम्मान किया जाना चाहिए, इसे पढ़ा जाना चाहिए और समझा जाना चाहिए। कोई भी सज्जन व्यक्ति, बुद्धिमान व्यक्ति या संविधान का सम्मान करने वाला व्यक्ति कभी भी इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगा।”
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गांधी अक्सर संविधान के संक्षिप्त संस्करण की प्रति दिखाते थे, ताकि कांग्रेस नीत विपक्ष के इस आरोप को बल मिल सके कि भाजपा संविधान में बदलाव करना चाहती है और आरक्षण समाप्त करना चाहती है। उपराष्ट्रपति ने कहा, “संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति विदेशी धरती पर लगातार भारत विरोधी बयानबाजी कर रहा है। क्या हम अपने संविधान के लगातार हो रहे अपमान को नजरअंदाज कर सकते हैं? मैं युवाओं से ऐसे दुस्साहसों का विरोध करने का आह्वान करता हूं, वे हमारी मातृभूमि को आहत करते हैं।”
हमारे लोकतंत्र का सबसे काला दौर
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि उन्हें संविधान और उसके मूल्यों का अनादर करने वाली ताकतों से लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आलोचना की और कहा कि यह “हमारे लोकतंत्र का सबसे काला दौर” था।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर साधा निशाना
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि “मंडल आयोग की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी गई थी, लेकिन दस साल तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उस अवधि के दौरान देश में दो प्रधानमंत्री रहे, इंदिरा गांधी और उनके बेटे राजीव गांधी। दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं किया।”
(एजेंसी एडिटेड)
Vice president jagdeep dhankar targeted rahul gandhi over his statement on reservation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra MLC Election: विधान परिषद चुनाव में दिखे राजनीतिक दलों के तेवर, किसी भी दल ने नहीं ली रिस्क
May 02, 2026 | 06:52 AMनवभारत निशानेबाज: सिंधिया ने बताया ‘लू’ से बचने का राज, अपनी जेब में रखो प्याज
May 02, 2026 | 06:49 AMLIVEआज की ताजा खबर 02 मई LIVE: पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर मतदान शुरू; TMC की याचिका पर आज SC करेगा सुनवाई
May 02, 2026 | 06:38 AMJyeshtha Maas: ज्येष्ठ मास आज से शुरू, शत्रुओं पर विजय पाने के लिए करें ये अचूक उपाय, हर बाधा होगी दूर!
May 02, 2026 | 06:25 AMMaharashtra Weather: विदर्भ में पारा 44°C के पार, मुंबई में उमस का पहरा, जानें राज्य में अगले 48 घंटों का हाल
May 02, 2026 | 06:15 AMBirthday Horoscope 02 May: जानिए 2 मई को जन्मे लोगों के लिए कब आएगा सफलता और धन लाभ का सुनहरा समय
May 02, 2026 | 06:00 AMदिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
May 02, 2026 | 05:13 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM












