-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Ubt Bhaskar Jadhav Upset Joining Shiv Sena Biggest Mistake
उद्धव की शिवसेना पर बड़ा ग्रहण, भास्कर जाधव भी पार्टी से नाराज, छोड़ेंगे पार्टी?
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी गुट से लगातार एक-एक कर मजबूत दांवेदार पार्टी से मुंह फेर रहे है। अब यूबीटी के मजबूत खिलाड़ी भास्कर जाधव भी पार्टी से नाराजगी होने के कारण छोड़ने के संदेश दे रहे है।

भास्कर जाधव और उद्धव ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महारष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव से पहले उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है। एक ओर जहां राज ठाकरे की पार्टी मनसे के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत अटकी हुई है। वहीं पार्टी के कई नगरसेवक दूसरे दलों का रुख कर रहे हैं। कोंकण क्षेत्र के प्रमुख नेता भास्कर जाधव भी पार्टी में अनदेखी से खिन्न हैं। यहां तक कि उन्होंने राजनीति से संन्यास का भी अल्टीमेटम दे दिया है।
जाधव की इस धमकी का असर मुंबई पर भी हुआ है। यूबीटी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि जब जाधव मुंबई आएंगे तो हमारे पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे खुद उनसे बात करेंगे। उन्होंने जाधव की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि वे एक सच्चे शिवसैनिक हैं। उनकी इमेज एक आक्रामक नेता की है और वे अच्छा बोलते हैं। ऐसे में आखिर में उनके मन में क्या चल रहा है। उनके मन में क्या दर्द है, हम उसे जरूर समझेंगे।
राउत ने यह बात सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा जाधव ने निश्चित रूप से शिवसेना के विकास में योगदान दिया है। हम सभी उनसे प्यार करते हैं। पार्टी ने जो भी उन्हें जिम्मेदारियां दी हैं, उन्होंने उसे सही तरीके से पूरा किया है। ऐसे में उनसे जरूर बातचीत कर उनकी शंकाओं का समाधान निकाला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
हाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
शरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
राम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?
क्यों नाराज़ हैं जाधव
हाल ही में एक सभा में भास्कर जाधव ने यूबीटी के प्रति अपनी नाराजगी का खुल कर इज़हार किया। उन्होंने कहा कि मुझे काम करने का कम मौका मिलता है। इसका मतलब है कि मेरे अंदर कुछ गड़बड़ है। जाधव ने कहा कि मैं सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस दिखाता हूं। इसलिए मुझे इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। लेकिन अगर इससे मेरी पार्टी को फायदा हो रहा है और मुझे नुकसान हो रहा है तो मुझे इससे दुखी होने की कोई वजह नहीं है।
आघाडी सरकार में नहीं मिला मंत्री पद
जाधव ने उद्धव साल 2019 में उद्धव ठाकरे की अगुवाई में बनी महाविकास आघाडी सरकार में मंत्री न बनाए जाने से भी नाराज़ हैं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की तरफ से मंत्री पद का दावेदार था। लेकिन मुझे मौका नहीं मिला। इसके बावजूद मै बैठ कर रोया नहीं। बल्कि पार्टी के हितों के लिए सत्ताधारी दलों के नेताओं से लड़ता रहा।
अब रुकने के बारे में सोचना चाहिए
जाधव ने कहा कि आठ अलग-अलग चुनाव जीतने के बाद अब मुझे ऐसा लगता है कि मुझे अब रुकने के बारे में सोचना चाहिए। इस तरह उन्होंने राजनीति से संन्यास के भी संकेत दिए हैं। जाधव ने यह भी कहा कि शिवसेना की असली ताकत हमारी शाखा प्रमुख हैं। लेकिन हाल के वर्षों में शाखा प्रमुख मुख्यधारा से अलग हो गए हैं। निकाय चुनाव से पहले दिया गया यह बयान काफी अहम है।
शरद पवार की पार्टी छोड़ बड़ी गलती की
भास्कर जाधव ने यह कह कर भी सनसनी फैला दी है कि राकां अध्यक्ष शरद पवार की पार्टी छोड़कर शिवसेना में शामिल होना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। हालांकि उन्होंने कहा इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे इसका पछतावा है। लेकिन मैंने जो निर्णय लिया वह गलत था। उन्होंने गुहागर निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित शिवसेना पार्टी शिविर के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह खुलासा किया।
Uddhav ubt bhaskar jadhav upset joining shiv sena biggest mistake
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMलाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














