Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जिन्हें जाना है, वे खुशी से जाएं…’ मातोश्री की बैठक में उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, क्या फिर मचेगी खलबली?

Shiv Sena UBT MP Meeting: मातोश्री की बैठक में उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान कहा जिन्हें जाना है, वे खुशी से जाएं। 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में फिर खलबली मची है।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 16, 2026 | 11:58 AM

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Uddhav Thackeray Matoshree Meeting Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर खेला होने के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सियासी उठापटक के बीच अब सबकी निगाहें मुंबई के मातोश्री पर टिकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में अपने सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें उनके तेवर काफी तीखे और कुछ हद तक भावुक नजर आए।

आज मेरा दिन नहीं, पर कल मेरा होगा

बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे ने उन चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की जिनमें दावा किया जा रहा है कि उनके कुछ सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, जिन्हें जाना है, वे खुशी से जाएं; उनका भला हो। लेकिन याद रहे, जो बालासाहेब की शिवसेना छोड़कर जा रहे हैं, उन्हें भविष्य में पछतावा जरूर होगा, पर तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। उन्होंने अपने सांसदों को प्रोत्साहित करते हुए यह भी कहा, आज का दिन भले ही मेरा न हो, लेकिन कल का दिन निश्चित रूप से मेरा होगा। तब तक हमें थोड़ा धैर्य रखना होगा और संघर्ष करना होगा।

‘ऑपरेशन टाइगर’ और सांसदों की गैरमौजूदगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बैठक में कुछ सांसदों की अनुपस्थिति ने अफवाहों के बाजार को और गर्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ सांसद निजी कारणों से नहीं आए, जबकि कुछ ने ऑनलाइन माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई। दूसरी तरफ, शिंदे गुट की ओर से ऑपरेशन टाइगर की चर्चाएं तेज हैं। दावा किया जा रहा है कि उद्धव सेना के लगभग 7 सांसद और 16 विधायक जल्द ही पाला बदल सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

590 रुपए की थाली और 38 रुपए की चाय! संभाजीनगर मनपा में VIP नाश्ते के रेट पर हंगामा, बैकफुट पर आया प्रशासन

मुंबई: दिव्यांग सीटों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान, मध्य रेलवे ने वसूला ₹10.10 लाख जुर्माना

होटलों का लाइसेंस सीधे सस्पेंड क्यों? कड़क FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खुद बताया इसके पीछे का कानून और मंशा

संभाजीनगर को बड़ी सौगात! 400 बेड वाले महिला-शिशु अस्पताल के लिए ₹62.75 करोड़ की मंजूर; दिसंबर तक पूरा होगा काम

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से 2029 में जाएगी भाजपा की सत्ता: जालना सांसद डॉ. कल्याण काले का बड़ा दावा

आदित्य ठाकरे का भाजपा पर प्रहार

इस बीच, आदित्य ठाकरे ने पुणे में मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए देशभर में ‘तोड़फोड़’ की राजनीति कर रही है। आदित्य ने विश्वास जताया कि उनके साथ जो लोग हैं, उन्हें जनता ने उद्धव ठाकरे पर भरोसा जताकर चुना है और वे वफादार रहेंगे। अब देखना यह है कि मातोश्री से निकला यह कड़ा संदेश बगावत की खबरों पर लगाम लगा पाता है या महाराष्ट्र की राजनीति में कोई नया भूकंप आने वाला है।

Uddhav thackeray matoshree meeting statement operation tiger aditya thackeray

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 10:42 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena UBT
  • Udhhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.