Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Uddhav ने शिंदे-अजित पर बोला ताबड़तोड़ हमला, बोले- बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय

Maharashtra Nikaay Chunaav: उद्धव ठाकरे ने शिंदे के दिल्ली दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि महायुति में बढ़ती खटपट साफ दिख रही है। उद्धव ने तंज कसते हुए कहा जो जैसा कर्म करेगा, वैसा ही फल मिलेगा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 21, 2025 | 08:00 AM

अमित शाह के साथ शिंदे की मुलाकात पर उद्धव ठाकरे ने कसा तंज (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Uddhav Thackeray Statement: महायुति सरकार में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे को लेकर यूबीटी ने जोरदार तंज कसा है। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की पार्टी ने शिंदे के जख्मों पर नमक रगड़ते हुए कहा कि ‘बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय।’ यानी जो जैसा कर्म करेगा उसे वैसा ही फल मिलेगा।

ऐसी रिपोर्ट है कि शिंदे महाराष्ट्र में अपनी पार्टी के खिलाफ प्रदेश बीजेपी के ऑपरेशन लोटस से नाराज होकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास पहुंचे थे। हालांकि शिंदे की पार्टी शिवसेना ने विपक्ष के इन दावों को खारिज किया है।

शिंदे बिहार में नीतीश कुमार के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए। गुरुवार को यूबीटी को शिक्षक इकाई, शिक्षक सेना के सदस्यों को संबोधित करते हुए ठाकरे महायुति में चल रही खटपट पर निशाना साधा, उद्धव ने कहा कि अगर विपक्षी दल होने के नाते हम लोग सत्ताधारी बीजेपी की आलोचना करें तो यह बात समझ में आती है लेकिन अगर सत्ता में शामिल एक दल का ने नेता अपनी सहयोगी दल की शिकायत लेकर दिल्ली पहुंचे तो यह हैरान करने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें

Thane News: हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की मुफ्त जांच एवं इलाज शिविर, शिवसेना वैद्यकीय मदद कक्ष की पहल

महाविकास आघाडी में राज्यसभा को लेकर घमासान! उद्धव दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से करेंगे बात, पवार पर फंसा पेंच

भोर नगरपालिका का बजट विवादों में, एनसीपी-बीजेपी टकराव से बैठक स्थगित; विकास योजनाओं पर अनिश्चितता

अमरावती मनपा की पहली आमसभा में कचरे के मुद्दे पर हंगामा; विलास इंगोले बने विपक्ष के नेता

इतने लाचार क्यों बन गए हैं

उद्धव ने शिंदे का नाम लिए बिना कहा कि वे इतने लाचार क्यों बन गए है। यह सब उनके कर्मों की सजा है। मविआ में रहते हुए शिंदे ने उद्धव के खिलाफ बगावत करते हुए शिवसेना तोड़ दी थी। बाद में बीजेपी के सहयोग से राज्य के सीएम बन गए थे।

हालांकि 2024 के विस चुनाव में बीजेपी ने ज्यादा सीटें जीतने के बाद देवेंद्र फडणवीस को सीएम बना दिया और को उपमुख्यमंत्री पद से संतोष करना पड़ा। शिंदे की बगावत की वजह से उद्धव को सीएम पद छोड़ना यहा था, जिसका दर्द आज भी उनके दिल में है।

बाप ने घोटाला किया तो बेटा उससे बड़ा घोटाला करेगा

उद्धव ने डिप्टी सीएम अजीत पवार का नाम लिए बिना उन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बच्ची को अच्छे संस्कार देने की जरूरत है, नहीं तो बाप ने घोटाला किया तो बेटा उससे बड़ा घोटाला करेगा, माना जाता है कि ठाकरे ने यह निशाना अजीत के पुत्र पार्थ के 40 एकड़ के जमीन घोटाले में कराने के संदर्भ में साधा।

ये भी पढ़ें :-  आज साफ होगी महाराष्ट्र निकाय चुनाव की तस्वीर, नामांकन के आखिरी दिन पर टिकी सबकी निगाहें

ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में शिक्षा पर ध्यान कौन देगा क्योंकि सताधारी दलों के पास समय ही नहीं है। बच्चों को पढ़ाना उनकी जिम्मेदारी नहीं है क्योंकि उन्हें तो पार्टियां तोड़नी है। विधायक और सांसद छीनने हैं और सत्ता में बने रहना है।

Uddhav thackeray attacks on cm eknath shinde and ajit pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2025 | 07:02 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.