Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान, राम मंदिर चंदे में चोरी के खिलाफ रविवार से ‘राम रक्षा आंदोलन’, शिंदे गुट का पलटवार

Mumbai Uddhav Thackeray: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर की दानपेटी से चोरी का आरोप लगाते हुए रविवार से 'राम रक्षा आंदोलन' शुरू करने का एलान किया है। दादर में जुटेगें रामभक्त।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 04, 2026 | 07:09 AM

उद्धव ठाकरे (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Uddhav Thackeray Shiv Sena Ram Raksha Andolan: अपनों की दगाबाजी से आहत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे हर जख्म के बाद बीजेपी और डीसीएम एकनाथ शिंदे पर नए जोश के साथ हमला बोल रहे हैं। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर की दानपेटी से चोरी के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया। उद्धव ने रविवार से ‘राम रक्षा आंदोलन’ शुरू करने की घोषणा की। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से होगी और आगे चलकर वे अयोध्या भी जाएंगे। शुक्रवार को उद्धव ने एक बार फिर से हिंदुत्व के मुद्दे पर लौटने के संकेत दिए।

इस दौरान बीजेपी और डीसीएम शिंदे को जम कर कोसा। ठाकरे ने कहा कि मंदिर के पैसों की चोरी का इस्तेमाल पार्टियां तोड़ने में किया जा रहा है। इसके खिलाफ रविवार शाम चार बजे दादर। के हनुमान मंदिर में सभी राम भक्त और हिंदू इकट्ठा हों। वहां हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया जाएगा। उन्होंने उत्तर भारतीय समुदाय से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

शिवसैनिकों ने दिया था बलिदान

उद्धव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन में शिवसैनिकों ने बलिदान दिया था लेकिन आज बीजेपी उसी मंदिर के चंदे की चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के केवल 2 सांसद थे तब उसने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया लेकिन आज वह सत्ता में है और राम मंदिर के पैसे को चुनाव में इस्तेमाल कर रही है। ठाकरे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए कहा, ‘अब हिंदू मार नहीं खाएगा, अब हिंदू माफ नहीं करेगा।’

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर के पंचशील चौक पर बड़ा हादसा टला! आपली बस ने स्कूली बच्चों की वैन को मारी जोरदार टक्कर; 4 छात्राएं घायल

Maharashtra Weather: आज मुंबई-ठाणे में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें आपके शहर में मौसम का मिजाज

संभाजीनगर कल होगा जिला सहकारी बैंक चुनाव का मतदान, 12 सीटों पर 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 तारिख को

बिश्नोई गैंग से धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान बोले, राजनीतिक दुश्मनी के कारण बनाया जा रहा निशाना

यह भी पढ़ें:- Maharashtra Weather: आज मुंबई-ठाणे में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें आपके शहर में मौसम का मिजाज

  • उद्धव रविवार से देशव्यापी राम रक्षा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।
  • दादर हनुमान मंदिर में रविवार शाम 4 बजे जुटान होगा
  • उद्धव ने देशभर के हिंदुओं से आंदोलन में सहभागी होने की अपील की है।

शिंदे सेना ने किया पलटवार

उद्धव ठाकरे के आरोपों पर शिंदे सेना के नेता संजय शिरसाट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए पैसे के इस्तेमाल की बात बचकानी है।

Uddhav thackeray announces ram raksha andolan dadar hanuman temple shinde faction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 07:09 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.