- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Faction Leader Suraj Chavan Gets Bail In Khichdi Scam Case
Mumbai News: खिचड़ी घोटाले में उद्धव गुट के नेता सूरज चव्हाण को मिली जमानत, जानिए क्या है मामला
बंबई हाई कोर्ट ने खिचड़ी घाेटाले के आरोपी और शिवसेना (यूबीटी) के नेता सूरज चव्हाण को बड़ी राहत दी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने चव्हाण को कोर्ट ने जमानत दे दी है...
- Written By: आकाश मसने

शिवसेना (यूबीटी) नेता सूरज चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: बंबई हाई कोर्ट ने खिचड़ी घाेटाले के आरोपी और शिवसेना (यूबीटी) के नेता सूरज चव्हाण को बड़ी राहत दी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने चव्हाण को कोर्ट ने जमानत दे दी है। बंबई उच्च न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान मुंबई में प्रवासी श्रमिकों को ‘खिचड़ी’ के पैकेट वितरित करने में कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन (Money Laundering) मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता को मंगलवार को जमानत दे दी।
न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव ने कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में शिवसेना (यूबीटी) सूरज चव्हाण की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि वह एक वर्ष से अधिक समय से जेल में हैं और मुकदमे की सुनवाई निकट भविष्य में पूरी होने की संभावना नहीं है।
बंबई हाई कोर्ट ने कहा कि “अगर आवेदक की हिरासत आगे भी जारी रहती है तो यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत त्वरित सुनवाई और निजी स्वतंत्रता की गारंटी के उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
गरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप
22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन
जनवरी 2024 में किया था गिरफ्तार
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जनवरी 2024 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना (शिवसेना) की युवा शाखा ‘युवा सेना’ की कोर कमेटी के सदस्य सूरज चव्हाण को गिरफ्तार किया था।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
क्या है मामला?
ईडी का धन शोधन का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद सामने आया है। ईडी के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने कोविड-19 के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे प्रवासी श्रमिकों को खिचड़ी के पैकेट वितरित करने के लिए ‘फोर्स वन मल्टी सर्विसेज’ के बैंक खाते में 8.64 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।
क्या है ईडी का दावा
ईडी ने दावा किया कि यह घोटाला 3.64 करोड़ रुपये का था, जिसमें से 1.25 करोड़ रुपये उद्धव गुट के नेता सूरज चव्हाण के बैंक खाते में और 10 लाख रुपये उनकी साझेदारी वाली कंपनी ‘फायर फाइटर्स एंटरप्राइजेज’ के खाते में स्थानांतरित कर दिए गए।
केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया कि इस प्रकार आरोपी सूरज चव्हाण ने 1.35 करोड़ रुपये की ‘आपराधिक आय’ अर्जित की जिसका इस्तेमाल उन्होंने संपत्ति खरीदने और डेयरी व्यवसाय में निवेश करने के लिए किया।
Uddhav faction leader suraj chavan gets bail in khichdi scam case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fortuner का खेल खत्म? MG की नई 7-सीटर SUV होगी लॉन्च, कीमत कर देगी हैरान
Apr 05, 2026 | 05:07 AMअब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM














