Fortuner का खेल खत्म? MG की नई 7-सीटर SUV होगी लॉन्च, कीमत कर देगी हैरान

MG India Launch 2026: JSW MG Motor India ने कन्फर्म किया है कि उसकी नई प्रीमियम SUV MG Majestor 20 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगी। यह दमदार 3-रो SUV सीधे कई नाम जोडे़ गए है।
MG's New 7-Seater SUV Set to Launch MG Majestor
MG Majestor (Source. MG)
Published on
Updated on

Car Launch: भारतीय ऑटो मार्केट में एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। JSW MG Motor India ने कन्फर्म किया है कि उसकी नई प्रीमियम SUV MG Majestor 20 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगी। यह दमदार 3-रो SUV सीधे Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron को टक्कर देगी।

बुकिंग शुरू, कीमत जानकर लगेगा झटका

MG Majestor की बुकिंग पहले ही 41,000 रुपये के टोकन के साथ शुरू हो चुकी है। कंपनी 20 अप्रैल को इसकी कीमत का खुलासा करेगी। अनुमान है कि इसकी कीमत 40 लाख से 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। डिलीवरी मई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

वेरिएंट और सीटिंग ऑप्शन

यह SUV चार वेरिएंट में आएगी:

  • Sharp 4X2 (7-सीटर)
  • Savvy 4X2 (7-सीटर)
  • Savvy 4X2 (6-सीटर)
  • Savvy 4X4 (7-सीटर)

इसमें 6 और 7 सीट के विकल्प मिलेंगे, जो फैमिली यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन बनाते हैं।

पावरफुल इंजन और ऑफ-रोडिंग का दम

MG Majestor में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 215 बीएचपी पावर और 478Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें:

  • ऑन-डिमांड 4WD सिस्टम
  • मल्टीपल ड्राइव मोड्स
  • 3 डिफरेंशियल लॉक
  • हाई ग्राउंड क्लीयरेंस
  • 810mm तक वॉटर वेडिंग क्षमता

जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

साइज और स्पेस में भी नंबर वन

यह SUV 5,046mm लंबी, 2,016mm चौड़ी और 1,876mm ऊंची है। व्हीलबेस 2,950mm का है, जिससे अंदर काफी स्पेस मिलता है। बूट स्पेस भी शानदार है:

  • 343 लीटर (तीसरी सीट के साथ)
  • 1,350 लीटर (सीट फोल्ड करने पर)

कलर ऑप्शन और लग्जरी फीचर्स

MG Majestor चार कलर में आएगी:

  • Metal Ash
  • Metal Black
  • Concrete Grey
  • Pearl White

फीचर्स की बात करें तो इसमें मिलेंगे:

  • पावर्ड टेलगेट
  • कूल्ड और मसाज फ्रंट सीट्स
  • ट्राई-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • 360° कैमरा
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • 12.3-इंच टचस्क्रीन
  • JBL साउंड सिस्टम
  • 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग

सेफ्टी में भी जबरदस्त

इस SUV में लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल और ISOFIX जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

पहले ग्राहकों को खास फायदा

पहले 3,000 ग्राहकों को 5 साल की अनलिमिटेड वारंटी, फ्री सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com