Uday Kotak ने युवाओं को दी चेतावनी, बोले-‘क्रूज मोड से बाहर निकलो, मेहनत जरूरी’
Uday Kotak ने सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी में युवाओं से कहा कि 'क्रूज मोड' से बाहर निकलकर मेहनत, नवाचार और बेचैनी में काम करना होगा। भारत की सफलता अपने आप नहीं मिलेगी, इसे कमाना होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
उदय कोटक (सौ. सोशल मीडिया )
Uday Kodak Statement: वरिष्ठ बैंकर उदय कोटक ने कहा है कि भारत को सफलता अपने आप नहीं मिल जाएगी, बल्कि युवाओं को मस्ती के मूड से बाहर निकलकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना होगा।
सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी के 84वें स्थापना दिवस समारोह में अरबपति बैंकर ने युवाओं को सफलता के लिए संघर्ष करने की सलाह दी। कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने कहा कि मौजूदा पीढ़ी के युवा पिछले पीढ़ी की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित और आत्मविश्वासी हैं।
पिछली पीढ़ी ने देश को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी बहुत ज्यादा आत्मविश्वासी और सुरक्षित है। मैं उन्हें ‘क्रूज मोड पीड़ी’ कहता हूँ इस पीढ़ी को आत्मविश्वास बनाए रखना है, लेकिन क्रूज मोड से बाहर निकलना होगा।’
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
क्रूज मोड वैसे तो गाड़ी चलाने से संबंधित है, लेकिन यहां इसका अर्थ है कि पिछली पीढ़ी ने मेहनत करके अच्छी जिंदगी दे दी है, इसलिए सब कुछ न अपने आप अच्छा चलता रहेगा। बिनी कुछ किए मौज की जिंदगी चलेगी। कोटक ने कहा कि युवाओं को देश की प्रगति के लिए मकसद और जुनून रखना होगा। हमारी सफलता अपने आप नहीं मिलेगी। हमें इसे कमाना होगा। हमें बेचैन रहना होगा।
ये भी पढ़ें :- Vasai-Virar में BJP को मिली सियासी बढ़त, राजेश डगे समेत कई नेता भाजपा में शामिल
भविष्य में आएंगी गंभीर चुनौतियां
उन्होंने कहा कि 80 साल की शांति के बाद दुनिया भू-राजनीति और तकनीक में बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है। भविष्य में हमारे सामने गंभीर चुनौतियां आएंगी। उन्होंने भारत में मौलिक शोध की कमी पर भी दुख जताया और ऐसे उत्पाद बनाने पर ध्यान देने को कहा जिन पर देश का मालिकाना हक हो। उन्होंने कहा कि भारत सेवा क्षेत्र पर केंद्रित है, उत्पाद विकास को नजरअंदाज कर रहा है और ज्यादातर दूसरे देशों के लिए उत्पाद बना रहा है।
