मुंबई में डैजलिंग लाइट अभियान शुरू, तेज रोशनी वाली गाड़ियों पर शिकंजा; 1,194 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Mumbai Traffic Police: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने रात में तेज रोशनी वाली गाड़ियों के खिलाफ 'डैजलिंग लाइट' अभियान चलाया। नियम तोड़ने वाले 1,194 चालकों पर कार्रवाई कर 7.5 लाख जुर्माना वसूला।
'Dazzling Light' campaign launched in Mumbai; crackdown on vehicles with high-intensity lights; action taken against
डैजलिंग लाइट अभियान प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Dazzling Light Campaign: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने रात के समय सड़कों पर होने वाले हादसों को रोकने और वाहन चालकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डैजलिंग लाइट अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहनों में इस्तेमाल होने वाली अवैध और जरूरत से ज्यादा तेज रोशनी वाली लाइटों पर रोक लगाना है। जॉइंट पुलिस कमिश्नर (यातायात) सत्य नारायण चौधरी के मार्गदर्शन में शहर के सभी 41 ट्रैफिक डिविजनों में विशेष टीमें कार्रवाई कर रही हैं।

1,194 से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,194 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन वाहन चालकों से कुल 7.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध फ्लैश लाइट और LED बार पर शिकंजा

अभियान के तहत वाहनों में अवैध रूप से लगाई गई अतिरिक्त फ्लैश लाइट, LED बार, फैसी लाइट और हाई-इंटेंसिटी हेडलाइट्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर जोर दिया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य ऐसी लाइटों को हटवाकर सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

तेज रोशनी से बनता है ब्लाइंड स्पॉट

पुलिस के मुताबिक, रात में वाहनों की तेज रोशनी सामने से आने वाले चालकों की आंखों पर सीधे पड़ती है। इससे कुछ क्षणों के लिए उनकी देखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और सड़क पर ‘ब्लाइंड स्पॉट’ जैसी स्थिति बन सकती है। इससे गंभीर सड़क दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।

'Dazzling Light' campaign launched in Mumbai; crackdown on vehicles with high-intensity lights; action taken against
सड़क सुरक्षा पर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस: मीरा-भाईंदर में बढ़ते हादसों पर MBMC, MMRDA और NHAI से मांगा जवाब

चालकों को लो-बीम इस्तेमाल करने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से रात में जरूरत के अनुसार लो-बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध या अत्यधिक तेज रोशनी वाली लाइटों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा के लिए अभियान जारी

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, डैजलिंग लाइट अभियान का उद्देश्य रात के समय सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना और वाहन चालकों के लिए सुरक्षित यातायात वातावरण तैयार करना है। सभी 41 ट्रैफिक डिविजनों में विशेष टीमों की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com