Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणेश चतुर्थी पर मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम,18 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और डीजे पर प्रतिबंध

Mumbai News: गणेश उत्सव के दौरान आतंकी खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने पूरे शहर को सुरक्षा के घेरे में लिया है। इस बार का गणेशोत्सव भक्ति, उल्लास और सुरक्षा के संतुलन के साथ मनाया जाएगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 26, 2025 | 07:31 AM

गणेश चतुर्थी पर मुंबई में 18 हजार पुलिसकर्मी तैनात (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई गणेश चतुर्थी के रंग में रंग चुकी है, लेकिन इस बार त्योहार के उल्लास के साथ सुरक्षा की बड़ी तैयारियां भी की गई हैं। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या आतंकी साजिश से निपटने के लिए मुंबई पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती और संयुक्त पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी के नेतृत्व में शहर के हर हिस्से में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस बार जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी रखी जा रही है।

कहीं भीड़ का फायदा न उठा लें असामाजिक तत्व

गणेशोत्सव के दौरान लाखों की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए मुंबई के बड़े पंडाल क्षेत्रों जैसे गिरगांव, लालबाग, अंधेरी, परेल, घाटकोपर और विसर्जन स्थलों जैसे गिरगांव चौपाटी, जुहू, दादर, माहीम, वर्सोवा और पवई झील पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

डीजे और ड्रोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि

मुंबई पुलिस ने खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया है। पंडालों, झांकियों और विसर्जन स्थलों पर सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी जो भीड़ में होने वाली किसी भी अनुचित गतिविधि पर नजर रखेंगी।

पुलिस की जनता से अपील

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहें, किसी भी लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सहयोग बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में 100 या 112 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

सार्वजनिक वाहनों का करें अधिक इस्तेमाल

ट्रैफिक जाम से बचने और व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने लोगों से अधिक से अधिक BEST बस, लोकल ट्रेन और मेट्रो का उपयोग करने का आग्रह किया है। त्योहार के दौरान इन सेवाओं के बीच समन्वय भी किया गया है।

Tight security arrangements in mumbai on ganesh chaturthi 18 thousand policemen deployed drones and dj banned

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2025 | 07:31 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर के RTO फ्लाईओवर का काम पूरा, जाम से मिलेगी राहत, जानें कब शुरू होगा उड़ान पुल

2

चुनावी माहौल में रंगा गणेशोत्सव, पंडालों पर नेताओं के पोस्टरों की भरमार

3

नागपुर में दौलत का दिखावा, लेकिन ट्रांजेक्शन नदारद! कोई नहीं भर रहा SFT, आयकर विभाग चकराया

4

लाड़ली बहन योजना के आवेदन किस आधार पर खारिज किए गए; सुप्रिया सुले ने सरकार से सवाल किया सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.