Mumbai News: पाकिस्तान के निशाने पर ‘सीएम ऑफिस’, बम से उड़ाने के धमकीभरे कॉल से मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट मोड पर
महाराष्ट्र के मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्यालय पर हमला करने का धमकी भरा संदेश मिला। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में और जनता में कहीं न कहीं दहशत है।
- Written By: आंचल लोखंडे
पाकिस्तान के निशाने पर 'सीएम ऑफिस'। (सौजन्यःसोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्यालय पर हमला करने का धमकी भरा संदेश मिला। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में और जनता में कहीं न कहीं दहशत है। मुंबई की वर्ली पुलिस ने धमकी की सूचना मिलने के तुरंत बाद मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को यह धमकी भरा संदेश व्हाट्सएप पर एक पाकिस्तानी नंबर से मिला है। बुधवार दोपहर को संदेश मिलने के बाद पुलिस की जांच टीम अलर्ट मोड पर आ गई। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव के तौर पर परिचित कराया है। अब मुंबई पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच में जुटी है कि मैसेज भेजने वाला व्यक्ति भारत से है या विदेश का रहने वाला है।
उपमुख्यमंत्री शिंदे को भी मिली थी धमकी
बता दें कि पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। शिंदे के वाहन को उड़ाने की धमकी देने वाला यह ईमेल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन, सीएमओ और मंत्रालय सहित कई आधिकारिक खातों को भेजा गया था। इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने पूछताछ के लिए संदिग्ध को हिरासत में लिया, जबकि मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में आरोपी ने कथित तौर पर ईमेल भेजने की बात कबूल की।
सम्बंधित ख़बरें
लोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
भारतीय रेलवे की नई क्रांति, देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जानें खासियतें
मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग शुरू
भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे
मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां जुटी काम में
उसके बाद से मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां धमकी के पीछे मुख्य मकसद का पता लगाने में जुटी हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली धमकी मामले में पुलिस ने बीएनएस धारा 351 (3) और 351 (4), आईटी एक्ट और सार्वजनिक शरारत के लिए बयानों के लिए धारा 353 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जिसकी भी जांच जारी है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
ज्ञात हो कि यह पहली बार नहीं है जब मुंबई को इस तरह की धमकी मिली हो। 20 अगस्त 2022 को भी पाकिस्तान के एक नंबर से मुंबई पुलिस को 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी गई थी। 3 साल पहले भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिला था, जिससे शहर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं।
मुंबई पुलिस को भेजा धमकी भरा मैसेज
हालांकि बार-बार मिल रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस हर संभावित खतरे से निपटने के लिए चौकसी बरत रही है। 20 अगस्त 2022 को भी पाकिस्तान के एक नंबर से धमकी भरा संदेश मुंबई पुलिस को भेजा गया था। उस समय कॉलर ने मुंबई में 26/11 की तरह हमले की धमकी दी थी। 3 साल पहले भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप नंबर पर संदेश मिला था।
