Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घाटकोपर में स्मारक के बहाने बेदखली का खतरा, अन्ना भाऊ साठे के पड़ोसियों को विस्थापन का डर

Mumbai News: समाज सुधारक अन्नाभाऊ साठे के पारिवारिक सदस्यों और करीबियों को डर सताने लगा है कि स्मारक के बहाने कहीं घाटकोपर से बेदखल ना कर दिया जाए।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Aug 21, 2025 | 03:07 PM

घाटकोपर बस्ती (pic credit; social media)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra News: घाटकोपर में रह कर ‘चिरागनगर ची भूतं’ नामक किताब लिखने वाले समाज सुधारक अन्नाभाऊ साठे के पारिवारिक सदस्यों और करीबियों को डर सताने लगा है कि स्मारक के बहाने कहीं घाटकोपर से बेदखल ना कर दिया जाए। घाटकोपर के चिरागनगर में समाज सुधारक अन्ना भाऊ साठे के करीबी रिश्तेदारों और पड़ोसी प्रशासन के खिलाफ इकट्ठा होते दिखाई पड़ रहे हैं। पारिवारिक और करीबियों का कहना है कि अगर सरकार स्मारक बनाने के बहाने यहां से हटाने की कोशिश करेगी तो हम सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ सख्त धरना प्रदर्शन करेंगे, फिर भी सरकार हमारी बातें नहीं मानती हैं तो हम आत्मदाह करने को भी तैयार हैं।

लोगों का कहना है कि अन्नाभाऊ साठे का स्मारक वृहद स्वरूप में बने, उसके लिये हम खुद प्रयासरत हैं, लेकिन इस बहाने हमें कहीं दूसरी जगह विस्थापित करने की कोशिश ना करें अन्यथा इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। बता दें कि घाटकोपर पश्चिम में चिरागनगर में अन्नाभाऊ साठे का स्मारक बनाया जाना है, जिसके लिए सरकार ने 305 करोड़ रुपए की निधि भी आवंटन कर दिया है। इस जगह पर बड़ी संख्या में स्लम है क्षेत्र का विकास दो फेस में किया जाना है। पहले फेस के अंदर तकरीबन 220 मकान प्रभावित हो रहे हैं, यहीं पर अन्नाभाऊ साठे का 5 मंजिला का वृहद स्मारक बनाया जाना है, जिसके लिए सरकार चाहती है कि एसआरए के माध्यम से क्षेत्र की पात्रता निश्चित कर लोगों को कहीं दूसरी जगह पीएपी के तहत विस्थापित किया जाए और बची हुई जगह पर स्मारक बनाया जाय, जिसकी जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया है।

 

सम्बंधित ख़बरें

चाचा ने घर के अंदर 14 साल की दिव्यांग भतीजी से किया दुष्कर्म, पुणे से फिर आई रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना

अमेरिका से जो भारत आया था चुपके-चुपके… संसद में रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके के लिए पढ़ी कविता, देखें VIDEO

महाराष्ट्र में दिसंबर में होंगे जिला परिषद चुनाव! जानें सुप्रीम कोर्ट में फडणवीस सरकार ने क्या दिया जवाब

कमर दर्द का बहाना फेल! विवाद के बाद BMC पदाधिकारियों को करनी होगी स्कॉर्पियो में सवारी, वापस ली इनोवा की मांग

हम यहां से कहीं दूसरी जगह नहीं जाएंगे…

क्षेत्र का बायोमेट्रिक सर्वे किया जा रहा है, एसआरए ने 63 लोगों को पात्रता की सूची में डाला है जबकि बाकी लोगों को अनिर्णित श्रेणी में रखा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हम विस्थापन के डर से एसआरए कार्यालय से लेकर सांसद, विधायक के यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा है न ही अधिकारियों द्वारा सही जानकारी दी जा रही है। इस मसले पर एसआरए के अधिकारी 66 यहां पर स्मारक भी बनाया जाना चाहिए और हमको भी यहीं पर अस्थाई निवार दिया जाना चाहिए। हम यहां से कहीं दूसरी जगह नहीं जाएंगे, हम उनके घर परिवार के है प्रशासन जबरदस्ती हमें यहां हटा नहीं सकता, अगर ऐसी कोई गलती की हम उसके लिए कुछ भी करने को तैयार है।

यह भी पढ़ें- घाटकोपर होर्डिंग हादसा: जांच समिति ने मुख्यमंत्री फडणवीस को सौंपी रिपोर्ट, जिम्मेदार संस्थाओं की अब खैर नहींं

अनिल साठे (नाती) का कहना है कि यह जगह रेलवे स्टेशन मेट्रो स्टेशन 66 यह बरस रोड के वेगल ही है। इस देना चाहत जगह को किसी दूसरे बिल्डर के हाथों में है। इसलिए स्मारक के नाम पर हमें यहां से हटाया जा रहा है। हम ऐसा नहीं होने देंगे हम रहेंगे भी यही और स्मारक भी यही बनेगा।

स्थानिय रहिवासी रउफ कुरेशी का कहना है कि 66 हम यहां पर स्मारक बनाने के लिए 25 वर्ष से लड़ाई लड़ रहे हैं।  लेकिन सरकार अभी तक इस पर ध्यान नहीं दे रही थी। अब हम लोगों को ही हटाने के लिए कोशिश कर रही है हम इसका सख्त विरोध करेंगे हमें स्मारक भी यहीं चाहिये और हम भी यहीं रहेंगे।

शहाजी नाना भाई थोरात, दामाद (साठे केन) ने बताया कि बायोमेट्रिक सर्वे चल रहा है बहुत से लोग मकान के कागजात नहीं जम्म कर रहे हैं। प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है सरकार स्मारक के लिए निधि की व्यवस्था की है स्मारक के लिये जगह कम पड़ रही है।

यहीं पर लिखा गया ‘चिरागनगर ची भूतं’

चिरागनगर के 7632 चौरस मीटर की जगह में समाज सुधारक लोक साहिर अन्ना भाऊ साठे का स्मारक, संसोधन और प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाना है। जगह का मालिकाना हक सकीना गुलाम अली पोरबंदर वाला के पास है।
इसी जगह पर समाज सुधारक लोक साहिर अन्ना भाऊ साठे रहा करते थे, यहीं पर ‘चिरागनगर ची भूतं’ सहित सैकड़ों किताबें और कहानियां, उपन्यास लिखी जो कि काफी प्रचलित है। जिस पर कई फिल्में बनी, देशी विदेशी भाषाओं में अनुवादित की गई चिरागनगर धर्मवीर संभाजी पथ पर पहले फेस के लिये अकबर लाला चाल 1,2,3,4 नंबर, राजेन्द्र मिश्रा चाल, मोरे सेट चाल, जोगेंद्र सिंह चाल, अब्दुल पठान चाल, चिरागुद्दीन वाल के 5,14,10,11,7,2,3 नंबर चाल, पोरबंदर बंगलों चाल, सावन चाल, कल्याण जी देवजी चाल का समावेश है जो कि पूरा स्लम है, हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। इन परिवारों में समाज सुधारक लोक साहिर अन्ना भाऊ साठे के पारिवारिक, रिश्तेदार और उनके करीबी आज भी है इन लोगों का कहना है कि हमे यहीं रहना है हम कहीं नहीं जाएंगे।

Threat of eviction on the pretext of memorial anna bhau sathe neighbors in ghatkopar fear displacement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2025 | 03:07 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.