ये है दरियादिली, ऑटो ड्राइवर पैसेंजर को देता है फ्री में बिस्किट और पानी बोतल, फोटो वायरल
- Written By: अमन दुबे
मुंबई : मुंबई (Mumbai) में गर्मी का मौसम असम को छू रहा है। वैसे तो मुंबई में कई नेक लोग हैं जो पानी की सुविधा को आपने निजी ठिकाने के पास बनाए रखते हैं। मुंबई की इस भागदौड़ जिंदगी में ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) वालें भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो रोजाना कुछ न कुछ वायरल (Viral) होते रहता हैं। कभी कोई वीडियो पोस्ट तो कभी फोटो ऐसी वायरल हो जाती हैं की, उसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया के इस वायरल कड़ी में मुंबई से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। मुंबई के एक ऑटो रिक्शा चालक ने यात्रियों के लिए ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ‘@123_nandini’ नाम के यूजर ने इस वायरल फोटो को शेयर किया है। ट्विटर पोस्ट के अनुसार, ये फोटो मुंबई की है, जहां एक ऑटो में पानी की कुछ बोतलें और बिस्किट के पैकेट रखे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई का ये ऑटो ड्राइवर पानी की बोतलें और बिस्किट फ्री में यात्रियों को देते हैं। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग ड्राइवर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यात्रियों में इस सर्विस को पाकर खुशी है।
Gesture Matters ☺️
Mumbai autowala giving free water . It’s immensely satisfying to see. #SpreadKindness ✌🏼 pic.twitter.com/M2nVrLPJQg — NANDINI IYER (@123_nandini) April 3, 2023
सम्बंधित ख़बरें
सुषमा अंधारे, आप भी बन जाइए अभिनेत्री…, कोल्हापुर फिल्म निगम चुनाव में शिरके की एंट्री पर भड़के सुशांत शेलार
MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
हिम्मत है तो ‘वर्चुअल बकरा’ काट के दिखाओ, बकरीद और मदरसों पर नितेश राणे का सबसे विवादित बयान
IPL मैचों में ‘सलाम मुंबई’ नारे पर बढ़ा विवाद; BJYM ने MCA अध्यक्ष से मिलकर की ‘नमस्कार मुंबई’ लिखने की मांग
वहीं, ट्विटर यूजर नंदिनी अय्यर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘इशारा मायने रखता है, मुंबई का ऑटोवाला फ्री पानी दे रहा है। यह देखना बेहद संतोषजनक है’।
पोस्ट पर मिल रहा यूजर्स का प्यार
वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर अपने-अपने अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। तो वहीं एक यूजर ने लिख कि ‘मुझे गर्व है कि वह मेरे पिता हैं और मेरे पिता और मेरी ओर से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद…’ और एक ने लिखा ‘मैं ऑटो चालक की शैली और चिंता से बहुत चकित हूं। इस पोस्ट को प्यार करो!’ आप क्या सोचते हैं इस पोस्ट पर कमेंट करें।
