-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- There Will Also Be A Fire Audit Of Bmc Hospitals
BMC के अस्पतालों का भी होगा फायर ऑडिट
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
मुंबई: मुंबई में बढ़ती हुई आग की घटनाओं (Fire Incidents) को देखते हुए अब बीएमसी (BMC) अपने अस्पतालों (Hospitals) का भी फायर ऑडिट (Fire Audit) कराएगी। बीएमसी के चार बड़े अस्पताल और 16 उपनगरीय अस्पताल के अलावा कई प्रसूति गृह और दवाखाने हैं। बीएमसी अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों को स्वयं फायर ऑडिट कराना होगा। मुंबई फायर ब्रिगेड (Mumbai Fire Brigade) अब तक बीएमसी अस्पतालों (BMC Hospitals) को सूचना उपलब्ध कराता था। पहली बार उच्च स्तर पर फायर ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है।
फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि दो वर्ष पहले हमने मुंबई के सभी अस्पतालों का हमने इंस्पेक्शन किया था। जिन अस्पतालों ने फायर ऑडिट नहीं कराया था, उन्हें फायर ऑडिट कराने की नोटिस दी गई थी। अधिकारी ने कहा कि अस्पतालों और सोसायटियों में फायर ऑडिट हुआ है कि नहीं यह जांचने का काम फायर ब्रिगेड का नहीं है। वे निजी लाइसेंसी एजेंसियों से फायर ऑडिट कराना होता है।
मानसून के पहले होगा ऑडिट
बीएमसी अधिकारी ने बताया कि बीएमसी अस्पतालों को मानसून से पहले फायर ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी के अनुसार बारिश के दौरान सीलन और वोल्टेज में कम ज्यादा होने के कारण शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए बीएमसी ने अस्पतालों का फायर ऑडिट कराने का फैसला किया है।
सम्बंधित ख़बरें
जुलाई में खुलेगा ऐरोली-काटई एलिवेटेड रोड का पहला-दूसरा चरण, नवी मुंबई-कल्याण के लाखों यात्रियों को राहत
मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में पेन किलर बताकर जहरीली कैप्सूल बांट रहा था शख्स, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
क्या बीजेपी से हाथ मिलाएगी शिवसेना UBT! फ्लाइट में फडणवीस से हुई बातचीत पर क्या बोले उद्धव ठाकरे
बारिश में नहीं थमेगी मुंबई लोकल की रफ्तार, मध्य रेलवे ने मानसून के लिए किए व्यापक इंतजाम
शार्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है
तीन वर्ष पूर्व भंडारा के अस्पताल में हुई आग की घटना के बाद से ही बीएमसी ने मुंबई के सभी अस्पतालों का इंस्पेक्शन कर फायर ऑडिट कराने का आदेश दिया था। हालांकि बीएमसी अस्पतालों को इससे बाहर रखा गया था। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम ने बीएमसी अस्पतालों का विजिट कर फाल्टी इन्फार्मेशन दिया था। अब उन्हें फायर ऑडिट कराने का निर्देश उच्च स्तर पर दिया गया है। फायर ऑडिट में अस्पताल में लगे फायर उपकरण सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं यह देखा जाता है। फायर उपकरण में आई कमियों को दूर किया जाता है। इससे शार्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।
There will also be a fire audit of bmc hospitals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 सटोरिये गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
Jun 27, 2026 | 05:38 PMआगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिंदू महासभा का फूटा गुस्सा; पुतले को बांधकर ले गए मानसिक अस्पताल
Jun 27, 2026 | 05:36 PMइंदौर: NDPS मामले में लखन गुप्ता का पलटवार, तीन IPS अधिकारियों समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Jun 27, 2026 | 05:35 PMराम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपए बरामद
Jun 27, 2026 | 05:33 PMहुमा कुरैशी ने प्रियंका चोपड़ा को बताया ‘बहुत कूल’, बोलीं- मौका मिला तो उनका इंस्टाग्राम देखना चाहूंगी
Jun 27, 2026 | 05:28 PMइंदौर से चलने वाली बसों में तोड़फोड़, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
Jun 27, 2026 | 05:24 PMकृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मिली 99 लाख की सब्सिडी, क्या नियमों का हुआ उल्लंघन? जानें पूरा मामला
Jun 27, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM














