दौड़ती भागती मुंबई की स्पीड पर लगा ब्रेक, 2 घंटे तक हवा में अटकी रही यात्रियों की सांसें
Mumbai News: दौड़ती भागती मुंबई की रफ्तार में मंगलवार के दिन थोड़ी देर के लिए ब्रेक लग गया था। मुंबई में आचार्य अत्रे चौक स्टेशन पर एक मोनो रेल में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण ट्रेन को रोका गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई मोनोरेल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबई में आचार्य अत्रे चौक स्टेशन पर एक मोनो रेल ट्रेन 12 मिनट तक रुकी रही। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि भीड़ को कम करने और यात्रियों को ट्रेन से उतारने के लिए रोकी गई थी।
यह घटना मंगलवार को सामने आए संकट के दो दिन बाद हुई जब “एलिवेटेड ट्रैक” पर दो मोनोरेल ट्रेन रुक गई थीं और सैकड़ों यात्रियों को बचाने के लिए दमकल विभाग को बुलाना पड़ा था।
टेक्निकल प्रॉब्लम का दिया हवाला
‘महा मुंबई मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड’ यानी एमएमएमओसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि संत गाडगेबाबा चौक स्टेशन की ओर जा रही एक मोनोरेल को सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर आचार्य आत्रे चौक स्टेशन पर 12 मिनट के लिए रोका गया। ट्रेन किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं रुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
एसओपी का हवाला देकर रोकी ट्रेन
आगे जानकारी देते हुए बताया गया है कि एक दिन पहले लागू की गई नयी मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी के तहत ट्रेन को यात्रियों को उतारने के लिए रोका गया क्योंकि भार 104 मीट्रिक टन के बजाय 107 मीट्रिक टन हो गया था।
ये भी पढ़ें :- सिंहस्थ कुंभ के लिए नाशिक मनपा का मास्टरप्लान तैयार, कचरे के पहाड़ से निपटेगी सफाई-सेना
2 घंटे फंसे रहे यात्री
अधिकारी ने कहा कि कई यात्री ट्रेन से उतरने को तैयार नहीं थे, जिस कारण इसमें समय लगा। मुंबई में देश की एकमात्र मोनोरेल कॉरिडोर है. मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास एक मोनोरेल ट्रेन में मंगलवार शाम 582 यात्री दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे थे। बाद में उन्हें सुरक्षित निकाला गया।
