Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जहांगीर आर्ट गैलरी में सजा The Gold Dynasty Exhibition; 8 जून तक कलाप्रेमी देख सकेंगे अद्भुत कृतियां

Jehangir Art Gallery Event: मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में The Gold Dynasty Exhibition का हुआ आगाज़। सुधीर मुनगंटीवार और अनुराधा पौड़वाल ने की शिरकत। जानें 8 जून तक चलने वाले इस उत्सव का पूरा विवरण।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 03, 2026 | 07:41 PM

प्रदर्शनी का उद्घाटन (सोर्सः फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

The Gold Dynasty Exhibition: मुंबई की प्रतिष्ठित जहांगीर आर्ट गैलरी वर्तमान में भारतीय कला और संस्कृति की अद्भुत चमक का केंद्र बनी हुई है। देश की समृद्ध और विविधतापूर्ण कलात्मक परंपरा को बढ़ावा देने के लिए यहाँ ‘द गोल्ड डायनेस्टी’ द्वारा एक विशेष कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी न केवल कलाप्रेमियों के लिए एक आकर्षण है, बल्कि यह भारतीय फाइन आर्ट, लग्जरी ज्वेलरी और पारंपरिक क्राफ्ट्स पेंटिंग की विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उद्घाटन और प्रमुख हस्तियां

इस प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य के पूर्व वित्त एवं वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं, जिन्होंने इस कलात्मक पहल की सराहना की। समारोह में जानी-मानी पार्श्व गायिका अनुराधा पौड़वाल, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, एडवोकेट अश्विन मेहता, वेस्टर्न रेलवे के सीओएम हिमांशु शुक्ला, संजय भिड़े और फिल्म अभिनेत्री रूपाली सूरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

कला और समर्पण का संगम

अपने संबोधन में सुधीर मुनगंटीवार ने रिंकल पटेल और भाग्यश्री पानसरे जैसी महिलाओं के समर्पण की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाएं अपनी मेहनत और दृष्टि से देश की पारंपरिक कला-संस्कृति और विरासत को इस प्रदर्शनी के माध्यम से बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। ‘द ओल्ड डायनेस्टी’ के संचालक उमेश पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और जानकारी दी कि ‘यलो ऑर्चिड हेरिटेज’ के माध्यम से उनकी कंपनी पहली बार इस स्तर की पारंपरिक कला प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

मानसून के ट्रेलर से ही डूबा मुंबई का कुख्यात अंधेरी सबवे; क्यों करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं सुलझ रही समस्या?

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्ज माफी योजना को मंजूरी, किसानों की नजर अब अमल पर

अर्जुनी मोरगांव में 300 लाभार्थी शौचालय अनुदान से वंचित, एक साल बाद भी नहीं मिली राशि

महाराष्ट्र के प्याज निर्यात में ऐतिहासिक उछाल: 10 लाख टन का आंकड़ा पार, किसानों को बड़ी राहत की उम्मीद

यह भी पढ़ें: मानसून के ट्रेलर से ही डूबा मुंबई का कुख्यात अंधेरी सबवे; क्यों करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं सुलझ रही समस्या?

विरासत का प्रदर्शन और भविष्य

सतीश पाटिल ने प्रदर्शनी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से देश के विभिन्न कलाकारों द्वारा पेश की गई कलाकृतियां हमारी समृद्ध विरासत का प्रतिबिंब हैं। यह प्रदर्शनी 8 जून तक चलने वाली है, जिसमें देश भर से बड़ी संख्या में कलाप्रेमी और विभिन्न क्षेत्रों के लोग भाग ले रहे हैं।

यह आयोजन भारतीय कला जगत के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहा है, जो पारंपरिक कलाओं को नई पहचान देने के साथ-साथ कलाकारों को अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने के लिए एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान कर रहा है।

The gold dynasty exhibition jehangir art gallery mumbai 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 07:40 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.