पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्ज माफी योजना को मंजूरी, किसानों की नजर अब अमल पर
Kharif Season 2026: महाराष्ट्र सरकार द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्ज माफी योजना को मंजूरी मिलने के बाद अकोला जिले के किसानों में राहत की उम्मीद जगी है।
Agricultural Loan Relief (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Akola Farmers News: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्ज माफी योजना को राज्य मंत्रीमंडल की मंजूरी के साथ ही कर्ज के बोझ तले दबे किसानों ने कर्जमाफी का लाभ शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध किया है। इस किसान कर्ज माफी योजना का लाभ जिले के हजारों किसानों को मिलेगा जिससे किसानों का ध्यान पूरी तरह से इस कर्ज माफी की ओर लगा है। जानकारी के अनुसार विविध बैंकों के फसल कर्ज के पैसे कई किसानों की तरफ बाकी है। इस योजना के अनुसार 30 सितंबर 2025 तक जिले के पात्र किसानों को दो लाख रु। तक फसल कर्ज माफ किया जाएगा।
इस तरह जिले के कई कर्ज में डूबे किसानों को इस फसल कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कई किसानों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि अब तक सरकार द्वारा इस मामले में विस्तृत मानदंड की जानकारी नहीं मिली। जिसके कारण किसानों का ध्यान मानदंड की ओर भी लगा हुआ है। इसके पूर्व दो कर्ज माफी की योजनाओं में विविध शर्त तथा कागजातों की पूर्ति ना होने के कारण तकनीकी कारणों से करीब 81 हजार 335 किसान इस लाभ से वंचित रह गए थे। इस कारण किसानों का कहना है कि इस बार कर्ज माफी का मानदंड कैसा रहेगा। इसकी जानकारी सरकार ने तुरंत देनी चाहिए।
खरीफ बुआई सामने है
किसानों ने बातचीत के दौरान बताया कि जून माह शुरू हो गया है और जैसे ही समूचित बारिश होती है। किसानों को अपनी खरीफ फसलों की बुआई शुरू करनी पड़ेगी। इसके लिए बुआई के साथ साथ बीज, खाद और बुआई के लिए अन्य सामग्री खरीदनी पड़ेगी। इसके लिए भी काफी खर्च होगा। किसानों का कहना है कि यदि फसल कर्ज माफी की औपचारिकताएं जल्दी से जल्दी पूरी कर दी जाएं तो उन्हें निश्चित ही कुछ लाभ मिल सकेगा। इसलिए सरकार ने जल्दी से जल्दी किसानों को कर्ज माफी का लाभ देना चाहिए। यह उल्लेखनीय है कि कर्ज माफी पर अमल के लिए सरकार ने केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य की है। जानकारी के अनुसार कई सेवा सहकारी संस्था और बैंकों के पास किसानों के आधार क्रमांक उपलब्ध ना होने के कारण संस्था और बैंकों द्वारा आधार संकलन का अभियान शुरू किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
महाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
ये भी पढ़े: पहला चरण खत्म, नागपुर में 11वीं प्रवेश का ट्रेंड साफ; सबसे ज्यादा छात्रों की पसंद बना साइंसc
बैंक और संस्थाएं जुटीं आधार संकलन में
इसी तरह पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने का काम तेज गति से शुरू है। शीघ्र कर्ज माफी का लाभ मिलने से राहतइस बारे में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष प्रकाश तायडे से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि अब मंत्री मंडल का निर्णय किसानों की कर्ज माफी के लिए हो गया है। प्रशासन ने किसानों की कर्ज माफी की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करनी चाहिए। इसी तरह कुछ शर्ते शिथिल कर किसानों को तुरंत कर्ज माफी का लाभ देना चाहिए। जिससे कर्ज माफी का लाभ किसानों को खरीफ फसलों की बुआई के समय मिल सके। इसी तरह सरकार का काम है कि वह किसानों के लिए सहानुतिभूति पूर्वक विचार करें क्योंकि किसान पहले ही आर्थिक संकट में है।
