Maharashtra News: 75 सीटों के साथ शिवसेना मजबूत, भाजपा ने विपक्ष की रणनीति बनाई

Maharashtra Local Body Elections: ठाणे महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना ने 75 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। नतीजों के बाद भाजपा नेताओं ने विपक्ष की भूमिका निभाने के संकेत दिए हैं।
BJP Shivsena
बीजेपी और शिवसेना (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: ठाणे महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित होते ही शिवसेना और भाजपा के बीच तल्खी के संकेत मिलने लगे हैं। भाजपा विधायक संजय केलकर और ठाणे मनपा चुनाव के भाजपा प्रभारी विधायक निरंजन डावखरे ने साफ इशारा किया है कि भाजपा ठाणे मनपा में विपक्ष की भूमिका निभा सकती है।

भाजपा ने बताया अपना स्ट्राइक रेट बेहतर

दोनों नेताओं ने चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा का स्ट्राइक रेट संतोषजनक रहा है और पार्टी आने वाले समय में ठाणे में बड़ी राजनीतिक छलांग लगाएगी। उनका कहना है कि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए भाजपा को आक्रामक रुख अपनाना होगा, जो विपक्ष में रहकर ज्यादा प्रभावी ढंग से निभाया जा सकता है।

शिवसेना को स्पष्ट बहुमत

131 सदस्यीय ठाणे महानगरपालिका में सत्ता स्थापित करने के लिए 67 नगरसेवकों की जरूरत होती है। चुनाव परिणामों में शिवसेना ने अकेले 75 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। ऐसे में महापौर पद के लिए शिवसेना को किसी अन्य दल के समर्थन की आवश्यकता नहीं है।

मनपा में दलों की स्थिति

ठाणे मनपा चुनाव में विभिन्न दलों की स्थिति इस प्रकार रही

  • शिवसेना – 75
  • भाजपा – 28
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) – 12
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – 9
  • एमआईएम – 5
  • शिवसेना (यूबीटी) – 1
  • निर्दलीय – 1

विपक्ष में रहकर जनाधार बढ़ाने की रणनीति

भाजपा नेताओं का मानना है कि शिवसेना के स्पष्ट बहुमत के चलते सत्ताधारी गठबंधन में शामिल होने की बजाय विपक्ष में रहकर जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करना ज्यादा व्यावहारिक रणनीति होगी। पार्टी का फोकस अब ठाणे में संगठन को मजबूत करने और अगले चुनावों के लिए आधार तैयार करने पर रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com