महाराष्ट्र TET पेपर लीक का ‘मास्टरमाइंड’ बिहार से गिरफ्तार! जूते में छिपाकर निकाला था पेपर
Maharashtra TET Paper Leak 2026: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार। प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाकर निकाला गया था पेपर।
- Written By: अनिल सिंह
TET पेपर लीक का 'मास्टरमाइंड' बिजेंद्र कुमार गुप्ता (फोटो क्रेडिट-X)
TET Paper Leak Mastermind Bijendra Gupta Arrested: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में विशेष जांच टीम (SIT) और भिवंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस पूरे रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से दबोच लिया है।
आरोपी बिजेंद्र को पटना से पुणे एयरपोर्ट लाया गया, जहां से पुलिस टीम उसे भिवंडी लेकर पहुंची। इस हाई-प्रोफाइल पेपर लीक मामले में अब तक मास्टरमाइंड समेत कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जूते में छिपाकर निकाला गया प्रश्नपत्र, डेढ़ करोड़ में बेचने की थी योजना
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बिजेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर प्रिंटिंग हाउस के कर्मचारियों को पैसे और अचल संपत्ति का लालच दिया था। इसके बाद प्रश्नपत्र को जूते के अंदर छिपाकर प्रिंटिंग प्रेस से बाहर निकाला गया था।
सम्बंधित ख़बरें
UAE से भारत लाया गया भगोड़ा अविनाश राठौड़, 88 करोड़ की ठगी का है मास्टरमाइंड, पुणे पुलिस की बड़ी कामयाबी
नागपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत: दिशा नागरिक क्रेडिट सोसाइटी घोटाले के आरोपी कमलाकर असोले को अंतरिम अग्रिम जमानत!
Wardha News: वर्धा में बारिश बनी मुसीबत, अधूरे निर्माण और खराब जल निकासी पर उठे सवाल
27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज
शुरुआती तौर पर यह पेपर महज आठ हजार रुपये में हासिल किया गया था, लेकिन इसे भिवंडी और पुणे के बाजार में अभ्यर्थियों को लगभग 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की पूरी साजिश रची गई थी।
ये भी पढ़ें- ‘सरकार लौटा सकती है मेरी बेटी?’ NEET Protest में नागपुर सुसाइड विक्टिम की मां का कलेजा चीरने वाला सवाल
नकली ग्राहक बनकर भिवंडी पुलिस ने बिछाया जाल
भिवंडी पुलिस के डीसीपी पवन बंसोडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक स्पेशल ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस निरीक्षक ने खुद नकली ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क साधा। जब बिचौलियों को लगा कि उन्हें बड़ा खरीदार मिल गया है, तो उन्होंने बिजेंद्र से संपर्क किया। बिजेंद्र ने राजीव और आकाश को लीक पेपर के चार सेट भेजे।
इसके बाद कोंनगांव के एक होटल में जाल बिछाकर पुलिस ने धीरज सिंह, आकाश कुमार और राजीव कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब से वांटेड आरोपी कपिल दहिया गिरफ्तार, रिश्तेदारों की भी भूमिका उजागर
मामले की जांच कर रही एसआईटी ने पंजाब के पठानकोट से फरार चल रहे आरोपी कपिल दहिया को भी गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।
इसके अलावा, बिजेंद्र गुप्ता को फरार कराने और फर्जी पहचान पत्र बनाने के आरोप में उसके साले मिथुन सिंह और हाजीपुर में फोटोकॉपी की दुकान चलाने वाले सोनू सिंह को भी पकड़ा गया है। बिजेंद्र की पत्नी सुमन कुमारी को भी ऐप के जरिए आरोपी पति के संपर्क में रहने और सबूत छिपाने के आरोप में पटना से गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास; जमानत पर बाहर आकर बदलता था पहचान
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता अंतरराज्यीय पेपर लीक गिरोह का पुराना अपराधी है और उस पर पहले से हत्या का भी एक मामला दर्ज है। वह हर बार गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छूटकर अपनी पहचान बदल लेता था और दूसरे राज्यों में नए सिरे से प्रश्नपत्र लीक करने का नेटवर्क तैयार कर लेता था। फिलहाल अदालत ने गिरफ्तार मुख्य आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
