TET Paper Leak Case में जांच तेज, दिल्ली और आगरा से जुड़े तार; अंतरराज्यीय गिरोह के संकेत

TET Paper Leak Case की जांच अब दिल्ली और आगरा तक पहुंच गई है। पुलिस अंतरराज्यीय गिरोह की भूमिका की जांच कर रही है, जबकि विपक्ष ने सरकार पर परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया है।
TET Paper Leak Case Updates
टीईटी पेपर लीक (सौजन्य-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो )
Published on: 
Updated on: 

TET Paper Leak Case Updates: शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में दिल्ली और आगरा के दो और लोगों के नाम सामने आए हैं भिवंडी पुलिस इनकी तलाश दिल्ली एवं आगरा सहित अन्य शहरों में सरगमर्मी से कर रही है।

जांच अधिकारियों ने इस पेपर लीक मामले में एक अंतराज्यीय गिरोह के शामिल होने की संभावना जताई है। इस बीच, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के कॉन्टैक्ट पर्सन, मोबाइल नंबर, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और डिजिटल सबूतों की अच्छी तरह से जांच की जा रही है।

पुलिस ने उम्मीद जताई है कि इस जांच से कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। भिवंडी पुलिस ने इस केस में राजीव साव, आकाश कुमार और धीरज सिंह को गिरफ्तार किया था। इनमें से राजीव शाव साइंस ग्रेजुएट है।

पेपर लीक रोकने में लगातार विफल रही सरकार: पटोले

विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को लीक होने से रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए विधान भवन की सीदियों पर प्रदर्शन किया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले सहित वरिष्ठ विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि टीईटी और नीट का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले के पीछे भाजपा से जुड़े लोग है और उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया की व्यापक जांच की मांग की। विपक्षी सदस्यों ने टीईटी प्रश्नपत्र लीक और एमपीएससी आयोग की परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से कराने के फैसले के विरोध में नारेबाजी की।

परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल

विपक्षी दलों ने टीईटी पेपर लीक मामले के साथ-साथ महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने के निर्णय का भी विरोध किया। नेताओं ने विधान भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com