-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Teena Choudhry Full Statement Army Background Girish Mahajan Traffic Incident
सर्विस का मतलब जनता को डराना नहीं, क्यों फेंकी थी बोतल? जाने मंत्री महाजन से भिड़ने वाली महिला ने क्या कहा?
- Written By: गोरक्ष पोफली
Teena Choudhry Statement: मंत्री गिरीश महाजन से ट्रैफिक जाम पर बहस करने वाली टीना चौधरी ने अपनी सफाई दी है। जानें उन्होंने पुलिस के रवैये, अपने सैन्य परिवार और राजनीतिक दलों पर क्या कहा।

मंत्री महाजन से भिड़ने वाली महिला टीना चौधरी (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Girish Mahajan Traffic Incident: पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैला था, जिसमें एक महिला मंत्री गिरीश महाजन के सामने अपना आक्रोश व्यक्त कर रही थी। अब उस महिला, टीना चौधरी, ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर उस दिन 21 अप्रैल को क्या हुआ था।
सैन्य विरासत और सेवा का असली अर्थ
टीना चौधरी ने अपने परिवार की गौरवशाली सैन्य पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि उनके दादा और पिता ने भारतीय सेना में सेवा दी है। उनके परिवार के कुल आठ सदस्य देश की सेवा में रहे हैं। उन्होंने सेवा शब्द पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जब कोई वर्दी पहनता है, तो वह सार्वजनिक सेवा के लिए होता है। वर्दी पहनने का मतलब यह कतई नहीं है कि आपको किसी को नजरअंदाज करने, अपमानित करने या डराने-धमकाने का अधिकार मिल गया है।
क्या हुआ था 21 अप्रैल को?
टीना ने बताया कि उस दिन दोपहर 4 बजे उन्होंने अपनी बेटी को म्यूजिक क्लास छोड़ा था और उन्हें 4:45 बजे वापस लेने जाना था। महिंद्रा ताज से मुड़ते ही वह एक भारी जाम में फंस गईं। करीब 25 मिनट तक कार में इंतजार करने के बाद जब ट्रैफिक टस से मस नहीं हुआ, तो वह कारण जानने के लिए बाहर निकलीं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
कहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
अमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
इर्विन अस्पताल में जलभराव पर सांसद बलवंत वानखेड़े नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
उन्होंने आरोप लगाया कि अगले डेढ़ घंटे तक वह वहां मौजूद हर पुलिस अधिकारी के पास गईं और विनती की कि यदि दो बसों को हटा दिया जाए, तो लोग यू-टर्न लेकर मुख्य सड़क पर जा सकेंगे। लेकिन पुलिस की ओर से उन्हें कोई प्रतिक्रिया या सहयोग नहीं मिला।
#WATCH | Teena Choudhry, the woman seen in the viral video wearing a black cap, confronting Maharashtra Minister Girish Mahajan over a traffic jam, releases a statement detailing her side of the story She says, “I have received so many messages regarding my safety. I want to let… pic.twitter.com/tcRLP3Gxqf — ANI (@ANI) May 2, 2026
बोतल फेंकने और गिरीश महाजन पर सफाई
वायरल वीडियो में पानी की बोतल फेंकने के दृश्य पर टीना ने स्पष्ट किया कि उन्होंने वह बोतल किसी प्रदर्शनकारी या रैली पर नहीं, बल्कि पुलिस का ध्यान खींचने के लिए जमीन पर फेंकी थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उस पूरी भीड़ में मंत्री गिरीश महाजन ही एकमात्र व्यक्ति थे जिन्होंने कम से कम उनकी बात सुनने की कोशिश की। मंत्री के निर्देशों के बाद ही उन दो बसों को हटाया गया और जाम में फंसे लोगों को रास्ता मिल सका।
यह भी पढ़ें: Nasrapur Case, कोर्ट से निकलते ही आरोपी पर टूट पड़ीं एक्टिविस्ट अर्चना पाटिल, पुलिस की गाड़ी रोककर दी चेतावनी
राजनीतिक दलों और जनता को चेतावनी
टीना चौधरी ने कड़े शब्दों में कहा कि कोई भी उनके कंधे पर बंदूक रखकर किसी दूसरे पर निशाना न साधे। उनके अनुसार, सभी राजनीतिक दल जनता की अनदेखी करने के समान रूप से दोषी हैं। उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया जो उन्हें अपनी आवाज बनने के लिए कह रहे थे। टीना ने सवाल किया, मैं आपकी आवाज क्यों बनूं? आपके पास अपनी आवाज है, उसका उपयोग करें।
Teena choudhry full statement army background girish mahajan traffic incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजा भैया के पिता समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, भदरी किले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात; जानें क्या है मामला
Jun 25, 2026 | 06:19 PM11 साल बाद सेशेल्स जाएंगे PM मोदी, 27 से 29 जून तक रहेंगे, अफ्रीका के छोटे देश से कैसे फेल होगा चीन का प्लान?
Jun 25, 2026 | 06:18 PMMaharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
Jun 25, 2026 | 06:12 PM‘पुलिस ने मुझे अपराधी बनाया…’, मुरैना में फायरिंग मामले में आया नया मोड़; आरोपी ने लगाए गंभीर आरोप
Jun 25, 2026 | 06:07 PMHaldi Upay: गुरुवार को करें हल्दी के ये 5 अचूक उपाय, धन संकट होगा छूमंतर और करियर छुएगा आसमान
Jun 25, 2026 | 06:03 PMSpice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
Jun 25, 2026 | 05:59 PMकहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
Jun 25, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM












