-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Teachers Fir Over Blo Duty Students Education Affected
मुंबई में 100 से अधिक शिक्षकों पर FIR, चुनावी ड्यूटी और पढ़ाई के बीच फंसे स्कूल
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai Teachers FIR Over BLO: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर 100 से अधिक शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद विवाद गहरा गया है। शिक्षकों ने अदालत का रुख किया है।

, मुंबई टीचर्स FIR केस (सौ. AI Generated Image )
Mumbai Teachers FIR Over BLO News: एक तरफ राज्य सरकार और बीएमसी मुंबई में अवैध स्कूलों पर ताला लगाकर बच्चों का भविष्य संवारने और शिक्षा माफियाओं पर नकेल कसने का दावा कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ, सरकार की ही एक अन्य नीति के कारण वैध और सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है। दरअसल, चुनाव आयोग ने मुंबई के करीब पांच दर्जन मान्यता प्राप्त स्कूलों के 100 से अधिक शिक्षकों (बीएलओ) के खिलाफ मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से नाराज शिक्षकों ने अब अदालत का रुख किया है और सवाल पूछा है कि वे स्कूलों में बच्चों का भविष्य संवारें या चुनावी ड्यूटी करें?
शिक्षकों ने खटखटाया है कोर्ट का दरवाजा
- इस कार्रवाई से नाराज शिक्षकों ने अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है। शिक्षकों का सीधा सवाल है कि वे स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएं या चुनाव ड्यूटी करें? इधर, शिक्षकों की गैर-मौजूदगी से स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह ठप है।
- जिससे अभिभावक बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि एक तरफ सरकार बच्चों का भविष्य बचाने का ढोंग कर रही है, और दूसरी तरफ खुद शिक्षकों को पढ़ाने के बजाय गैर-शैक्षणिक कामों में झोंक रही है।
- इस प्रशासनिक खींचतान और दोहरे रवैये के बीच माता-पिता असमंजस में हैं कि आखिर वे अपने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए कहां भेजें ?
ये भी पढ़ें :- हरियाणा से झांसा देकर लाई गई नाबालिग, भाईंदर में सौदेबाजी और शोषण के आरोप में 8 गिरफ्तार
सजा बच्चों को क्यों ?
एसआईआर में लापरवाही से काम करने के आरोप में सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल के शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज हो रही है। लेकिन इसकी असली सजा उन मासूम बच्चों को मिल रही है, जिनकी कक्षाएं खाली पड़ी हैं।
इस शिक्षक-प्रशासनिक खींचतान का सबसे बुरा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि इन स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है। फिर भी बचे हुए शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कामों में झोंक दिया जा रहा है। ऐसे में माता-पिता पूरी तरह कन्फ्यूज हैं कि आखिर उनके बच्चे पढ़ें तो कहां पढ़ें?
सम्बंधित ख़बरें
‘अग्नि परीक्षा’, उद्धव के वफादार हो तो जीवित पिता का पिंडदान करो, सुषमा अंधारे की कृष्णा अष्टिकर को चुनौती
नागपुर एयरपोर्ट पर नए मैनेजमेंट से पहले बदलाव; स्टार एयर ने जारी किया नांदेड़-किशनगढ़ उड़ानों का नया टाइम-टेबल
पुणे के खराड़ी में गिरफ्तार ढोंगी बाबा राधामोहन का घिनौना कारनामा, ‘मन की रिपोर्ट’ से करता था ब्लैकमेल
कोल्हापुर पहुंचे CM फडणवीस, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे महालक्ष्मी मंदिर विकास कार्यों का आगाज
Mumbai teachers fir over blo duty students education affected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में 100 से अधिक शिक्षकों पर FIR, चुनावी ड्यूटी और पढ़ाई के बीच फंसे स्कूल
Jun 20, 2026 | 12:13 PMमध्य प्रदेश में मितव्ययिता की नई नीति, अफसरों की यात्राओं और खर्चों पर सरकार ने दिखाई सख्ती
Jun 20, 2026 | 12:12 PM‘अग्नि परीक्षा’, उद्धव के वफादार हो तो जीवित पिता का पिंडदान करो, सुषमा अंधारे की कृष्णा अष्टिकर को चुनौती
Jun 20, 2026 | 12:10 PMTrump Cuba Attack: क्यूबा पर हमले की चर्चा तेज, ट्रंप बोले- वहां की प्रॉपर्टी है शानदार
Jun 20, 2026 | 12:08 PMनागपुर एयरपोर्ट पर नए मैनेजमेंट से पहले बदलाव; स्टार एयर ने जारी किया नांदेड़-किशनगढ़ उड़ानों का नया टाइम-टेबल
Jun 20, 2026 | 12:07 PMFIFA World Cup: स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेंगे नेमार, ब्राजील के कोच एंसेलोटी ने की पुष्टि
Jun 20, 2026 | 12:04 PMपुणे के खराड़ी में गिरफ्तार ढोंगी बाबा राधामोहन का घिनौना कारनामा, ‘मन की रिपोर्ट’ से करता था ब्लैकमेल
Jun 20, 2026 | 12:00 PMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM











