मुंबई: एक ओर जहां चीन (China) में कोराना (Corona) ने कोहराम मचा रखा है, वहीं दूसरी ओर कोरोना के नए वेरिएंट (New Variant) से बचने के लिए भारत सहित कई देशों में सर्तकता बरतनी शुरु हो गई है। कोरोना के नए वेरिएंट ने तो चीन जैसे देश की स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत पतली कर दी है। चीन-जापान (China-Japan) और अमेरिका में तेजी से बढ़ते कोरोना के नए मामलों के चलते अब भारत भी अलर्ट मोड में आ गया है। भारत सरकार की तरफ से कोरोना की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे है। वहीं एक आयुर्वेदाचार्य प्रकाश इंडियन टाटा ( Ayurvedacharya Prakash Indian Tata) ने सरकार द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हुए कहा है की कोरोना से बचने के लिए लोगों को बचने के लिए Sweet Flag नामक औषधि का उपयोग करने की बात कही है।
आयुर्वेदाचार्य प्रकाश इंडियन टाटा ने दावा किया है कि यह सबसे सस्ती और सुलभ औषधि है। इसे पीसकर इसका पाउडर बनाकर एक चुटकी सुबह शाम लेने से लोगों की इम्यूनिटी बढ़ेगी। साथ ही लोगों को नई ऊर्जा का अहसास होगा। आयुर्वेदाचार्य ने कहा कि इस औषधि से शरीर में उत्पन्न कफ से भी निजात मिलेगी, फेफड़े मजबूत होंगे और काफी हद तक कोरोना से लड़ने के लिए ये औषधि कारगर साबित होगी।
आयुर्वेदाचार्य प्रकाश इंडियन टाटा हमेशा मानव सेवा में जड़ी बूटियों की खोज में लगे रहते हैं ताकि सामान्य आदमी भी कम खर्चे में अपना इलाज करवा सकें। गौरतलब है कि आयुर्वेदाचार्य ने इसके पहले क्रिकेटर सनथ जयसूर्या, कई राजनीतिक दलों के नेताओं और नामी फिल्मी कलाकारों का आयुर्वेदिक इलाज कर ठीक किया हैं।