Central Railway और ‘यात्री ऐप’ की साझेदारी 2031 तक बढ़ी, यात्रियों को मिलेगा बेहतर रियल-टाइम अपडेट
Mumbai Local Train Live Tracking App: मध्य रेल और ‘यात्री ऐप’ की साझेदारी को 2031 तक बढ़ा दिया गया है। इससे मुंबई लोकल यात्रियों को लाइव ट्रेन लोकेशन और समय की सटीक जानकारी मिलती रहेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
रेल यात्री (सौ. सोशल मीडिया )
Central Railway Yatri App Update: मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क के यात्रियों के लिए एक अहम पहल के तहत मध्य रेल ने ‘यात्री ऐप’ के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। इस सहयोग को अब मार्च 2031 तक के लिए विस्तारित कर दिया गया है।
इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को रियल-टाइम ट्रेन जानकारी उपलब्ध कराना है। ‘यात्री ऐप’ के जरिए अब भी यात्रियों को ट्रेन की लाइव लोकेशन, देरी की सूचना और प्लेटफॉर्म अपडेट जैसी अहम जानकारी मिलती रहेगी।
पहले भी रहा सफल सहयोग
यह साझेदारी करीब पांच वर्ष पहले शुरू हुई थी और अप्रैल 2021 में इसे औपचारिक रूप दिया गया था। इसके बाद से यह प्लेटफॉर्म यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है और उनकी यात्रा को आसान बनाने में मददगार साबित हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
खामगांव में जल संकट की आशंका, प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
राजस्व में भी हो रहा लाभ
इस सहयोग से मध्य रेल को आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। ‘यात्री ऐप’ के माध्यम से रेलवे को हर साल करीब 22.05 लाख रुपये का लाइसेंस शुल्क प्राप्त होता है, जो इस साझेदारी की उपयोगिता को दर्शाता है।
व्यस्त नेटवर्क में अहम भूमिका
मुंबई का उपनगरीय रेल नेटवर्क दुनिया के सबसे व्यस्त नेटवर्क में से एक है, जहां रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में सटीक और समय पर जानकारी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी हो जाता है।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai Municipal Corporation कर्मचारियों को झटका, रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
तकनीक से बेहतर सेवा
‘यात्री ऐप’ स्थानीय ट्रेनों में लगे जीपीएस उपकरणों से प्राप्त डेटा का उपयोग करता है, जिससे यात्रियों को सटीक जानकारी मिलती है। यह तकनीक यात्रा को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
