महाराष्ट्र बजट पर भावुक हुईं सुनेत्रा, कहा-दुर्घटना से पहले तक बजट पर काम कर रहे थे अजित पवार
Sunetra Pawar: महाराष्ट्र बजट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भावुक हुईं और कहा कि अजित पवार अपने निधन से पहले तक बजट की तैयारी में जुटे थे, जबकि सरकार ने उनकी स्मृति में स्मारक की घोषणा की है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Maharashtra development budget (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए राज्य के बजट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि इस बजट की तैयारी उनके पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने निधन से पहले तक कर रहे थे।
बजट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह बजट विकसित महाराष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ाने वाला दूरदर्शी और सर्वसमावेशी दस्तावेज है, जो विजन डॉक्यूमेंट को प्रभावी रूप से लागू करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट को अजित पवार को समर्पित किया गया है और उनकी स्मृति में स्मारक बनाने की घोषणा भी की गई है।
आज राज्याचे मुख्यमंत्री मा.श्री. देवेंद्रजी फडणवीस यांनी सादर केलेला महाराष्ट्राचा अर्थसंकल्प हा विकसित महाराष्ट्राच्या दिशेने वाटचाल करणारा दूरदृष्टीपूर्ण, सर्वसमावेशक आणि प्रगतिशील असा अर्थसंकल्प आहे. प्रादेशिक संतुलित विकास, शाश्वत प्रगती, सर्वसमावेशकता आणि सुशासन या चार… — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) March 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
गतिमान नागरी सेवा पुरस्कार शुरू
उन्होंने कहा कि अजित दादा के लिए उपयुक्त स्मारक का निर्माण और उनके नाम पर ‘गतिमान नागरी सेवा पुरस्कार’ शुरू करने की घोषणा उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सुनेत्रा पवार ने कहा कि प्रगतिशीलता, शाश्वत विकास, सर्वसमावेशी दृष्टिकोण और सुशासन इन चार प्रमुख स्तंभों पर राज्य के विकास की स्पष्ट दिशा इस बजट में दिखाई देती है।
विकसित महाराष्ट्र का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि अजित पवार द्वारा प्रस्तुत विकासोन्मुखी विचारों के अनुरूप यह बजट महाराष्ट्र की प्रगति की गति को बनाए रखने का लक्ष्य निर्धारित करता है। उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट राज्य के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के विकास को नई गति देगा और महाराष्ट्र की प्रगति को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विकसित महाराष्ट्र के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
