Mumbai: अनुशासन के नाम पर प्रिंसिपल ने छात्र को पीटा? पुलिस ने केस दर्ज किया
Mumbai News: कलीना स्थित सेंट मैरी हाई स्कूल के प्रिंसिपल पर 15 वर्षीय छात्र को 25 बार थप्पड़ मारने और एक बार मुक्का मारने का आरोप लगा है। वकोला पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई न्यूज
Mumbai News In Hindi: वकोला पुलिस ने सेंट मैरी हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल, जोशुआ डिसूजा के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर 15 साल के एक स्टूडेंट को थप्पड़ मारने का आरोप है। यह स्कूल सांताक्रुज ईस्ट के कलीना में है। ‘
प्राथमिकी के मुताबिक, प्रिंसिपल ने कथित तौर पर स्टूडेंट को अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए, उसके गाल और गर्दन पर करीब 25 बार थप्पड़ मारे थे। पुलिस के मुताबिक, शिकायत करने वाला 15 साल नाबालिग स्टूडेंट को थप्पड़ मारने का आरोप का स्टूडेंट है जो कुर्ला वेस्ट का रहने वाला है।
सेंट मैरी हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज में क्लास 10 में पढ़ता है। उसके पिता कुर्ला वेस्ट में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। 13 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच स्कूल ने चिल्ड्रन्स डे पार्टी रखी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
जोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
ये भी पढ़ें :- Fadnavis सरकार का फैसला, रुके रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार
स्कूल नहीं पहुंच सकी छात्र की मां
- पार्टी में प्रिसिपल ने स्टूडेंट को एक टीचर के साथ बैठने के लिए कहा। प्रिसिपल ने कथित तौर पर उससे कहा, “तुम अनुशासनहीन तरीके से पेश आते हो, और जब भी तुम्हारे माता-पिता बुलाते है। तुम कभी उनके साथ नहीं आते हो, लेकिन अब तुम चिल्ड्रन्स डे पार्टी के लिए आए हो। फिर उसने स्टूडेंट से अपने पेरेंट्स को फोन करने को कहा। लेकिन, स्टूडेंट की माँ स्कूल नहीं पहुँच सकी क्योंकि उसे ऑटो-रिक्शा नहीं मिला।
- जब प्रिंसिपल को यह पता चला, तो उसने कहा कि उसे कुर्ला से कलीना तक पैदल जाना चाहिए था, और कहा कि जब तक उसके पेरेंट्स नहीं आ जाते, वह स्टूडेंट को जाने नहीं देगा। फिर प्रिसिपल स्टूडेंट को अपने केबिन में ले गया, उससे पूछा, “तुम खुद को क्या समझते हो?”, और कहा जाता है कि उसे थप्पड़ मारने लगा प्रिंसिपल ने उसके गाल और गर्दन पर 20 से 25 बार थप्पड़ मारे और एक बार पेट में भी मुक्का मारा।
