मौत और जिंदगी के बीच लटकी कार! धुले में निर्माणाधीन पुल की दरार में फंसी तेज रफ्तार गाड़ी
Dhule Car Accident: महाराष्ट्र के धुले में एक भीषण सड़क हादसा टल गया। यहां एक कार निर्माणाधीन पुल के गैप में फंसकर हवा में लटक गई। देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाला वायरल वीडियो।
- Written By: आकाश मसने
धुले निर्माणाधीन पुल के बीच फंसी कार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Dhule Under Construction Bridge Accident: महाराष्ट्र के धुले जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। यहां एक निर्माणाधीन पुल पर लापरवाही और हादसे का एक अनोखा संगम देखने को मिला। एक तेज रफ्तार कार निर्माणाधीन पुल के दो स्लैब के बीच बने बड़े गैप में जाकर फंस गई। मंजर इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा एक तरफ और पिछला हिस्सा दूसरी तरफ था, जबकि बीच का हिस्सा सीधे मौत को दावत दे रही गहरी खाई के ऊपर हवा में लटका हुआ था।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना धुले के पास एक हाईवे पर घटित हुई। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य चल रहा था और वहां पर्याप्त बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड की कमी थी। ड्राइवर को शायद इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि पुल अभी पूरी तरह जुड़ा नहीं है। तेज रफ्तार होने के कारण जब तक ड्राइवर ब्रेक मारता, कार पुल के दो हिस्सों के बीच बने खाली स्थान में जा घुसी। गनीमत यह रही कि कार पूरी तरह नीचे नहीं गिरी और दोनों सिरों पर फंसकर अटक गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला के घायल हुई है।
यह भी पढ़ें:- मैट्रिमोनी साइट पर 44 साल की महिला तलाश रही थी प्यार! ठग ने शादी का सपना दिखाकर लूट लिए 60 लाख रुपये
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती-मोर्शी रोड पर गैस सिलेंडर ट्रक से टकराई एसटी बस, कंडक्टर समेत 4 घायल
Meerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
धुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे
प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग लोक निर्माण विभाग (PWD) और ठेकेदार पर सवाल उठा रहे हैं। सवाल यह है कि यदि पुल निर्माणाधीन था, तो वहां यातायात को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे? क्या रात के समय या कोहरे में यह हादसा और भी भयावह नहीं हो सकता था? फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
