Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली से पहले एसटी का तोहफा, ‘आवडेल तेथे प्रवास’ पास 25% सस्ता, अब महाराष्ट्र का सफर एक ही पास पर

Mumbai News: दिवाली से पहले एसटी महामंडल ने यात्रियों को तोहफा दिया है। अब ‘आवडेल तेथे प्रवास’ पास पर 20-25% की छूट मिलेगी। एक ही पास पर असीमित सफर की सुविधाएं मिलेगी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 14, 2025 | 07:37 AM

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (pic ccredit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Travel all over Maharashtra on One Pass: दिवाली से पहले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एसटी) ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। त्योहारों के सीजन में जब हर बस स्टैंड पर भीड़ उमड़ती है, तब एसटी प्रशासन ने ‘आवडेल तेथे प्रवास’ योजना में राहत की घोषणा की है। अब एक ही पास पर राज्यभर में असीमित सफर किया जा सकेगा और इसके किराए में 20 से 25 प्रतिशत तक की कमी की गई है।

यह छूट 7 अक्टूबर की मध्यरात्रि से लागू हो गई है। इस फैसले से उन लाखों यात्रियों को राहत मिली है, जो दिवाली, भाईदूज और छुट्टियों के दौरान लंबी दूरी तय करते हैं। अब उन्हें हर बार टिकट लेने की झंझट नहीं झेलनी पड़ेगी।

‘आवडेल तेथे प्रवास’ योजना के तहत यात्री एक पास लेकर पूरे महाराष्ट्र में किसी भी एसटी बस चाहे वह लालपरी, सेमी लक्जरी या शिवशाही क्यों न हो में असीमित यात्रा कर सकते हैं। इस योजना के तहत 4 या 7 दिन के लिए पास उपलब्ध है। एसटी अधिकारियों के मुताबिक, “इस स्कीम को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है और हर दिन हजारों यात्री इसका लाभ उठा रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें- दिवाली पर एसटी महामंडल की बड़ी तैयारी, 18 अक्टूबर से चलेंगी अतिरिक्त बसें

योजना में यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं भी दी गई हैं। वयस्क पासधारक को 30 किलो तक सामान और 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को 15 किलो तक सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि, एसटी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई यात्री अपने पास का दुरुपयोग करता है या किसी दूसरे को देता है, तो पास तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।

अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि पास खो जाने पर नया पास जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए यात्रियों को पास को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

त्योहारों के मौसम में जब ट्रेनें और बसें दोनों फुल रहती हैं, ऐसे में यह योजना आम यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। “अब दिवाली में सफर नहीं, सुविधा मिलेगी”, ऐसा कहना है उन यात्रियों का जो रोज़ाना कामकाज या परिवार से मिलने के लिए एसटी बसों का इस्तेमाल करते हैं। एसटी की इस पहल से न सिर्फ यात्रियों की जेब पर बोझ कम होगा बल्कि महाराष्ट्र के हर कोने तक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

St mahamandal diwali offer avdel tethe pravas pass discount travel maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 07:36 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

Shinde बोले- पुणे में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, अपराधियों पर सरकार की सख्त नजर

2

जहां गठबंधन नहीं, वहां मैत्रीपूर्ण लड़ाई लड़ेगी बीजेपी, CM फडणवीस ने नागपुर से फूंका चुनावी बिगुल

3

Pune में सड़क खुदाई पर बैन! मनपा ने ठेकेदार को दी सख्त चेतावनी, दिवाली तक रोक

4

महानगरों में बढ़ रहा आर्थिक खतरा, पांच साल में 30% से ज्यादा बढ़ोतरी, मुंबई टॉप पर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.