Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सपा ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, मुंबई में जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची

Maharashtra Local Body Election: मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर कांग्रेस की चुनावी रणनीति को चुनौती दी है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 27, 2025 | 08:27 PM

सपा ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BMC Election: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी कर रही कांग्रेस को समाजवादी पार्टी (सपा) ने बड़ा झटका दिया है। सपा ने मुंबई में 150 से अधिक उम्मीदवार उतारने की घोषणा के बाद अब अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि सपा मुंबई के सभी वार्डों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। सपा के प्रमुख महासचिव मेराज सिद्दीकी ने बताया कि पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और जल्द ही उम्मीदवारों की अगली सूची भी घोषित की जाएगी।

हार-जीत का फैसला मुस्लिम मतों पर निर्भर

एक अनुमान के मुताबिक मुंबई में 20 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। मुंबई मनपा की 227 सीटों में से लगभग 45 सीटों पर मुस्लिम वोटरों का प्रभाव माना जाता है, जबकि करीब 30 सीटों पर हार-जीत का फैसला मुस्लिम मतों पर निर्भर करता है। उल्लेखनीय है कि 2017 के बीएमसी चुनाव में 31 मुस्लिम नगरसेवक चुने गए थे, जिनमें से छह समाजवादी पार्टी से थे।

कांग्रेस की चिंता की वजह

वर्तमान चुनाव में कांग्रेस की रणनीति काफी हद तक मुस्लिम और प्रवासी उत्तर भारतीय मतदाताओं पर टिकी हुई है। पार्टी की चिंता यह है कि मुंबई के मुस्लिम मतदाताओं में लगभग 70 प्रतिशत से अधिक हिंदी भाषी हैं और इस वर्ग में सपा की मजबूत पकड़ मानी जाती है। सपा के अलग चुनाव लड़ने का खामियाजा कांग्रेस 2024 के विधानसभा चुनाव में भी भुगत चुकी है। वहीं हिंदी भाषी हिंदू मतदाता बड़े पैमाने पर भाजपा की ओर रुख कर चुके हैं। ऐसे में बीएमसी चुनाव में सपा के उम्मीदवार कांग्रेस के गणित को बिगाड़ सकते हैं।

सांप्रदायिक ताकतें

सपा महासचिव मोहम्मद फारूक घोसी ने दावा किया कि पार्टी के 100 से अधिक उम्मीदवारों की सूची तैयार है और मुंबई मनपा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या 150 तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि वार्ड 96, 134, 136, 137, 138, 139 और 211 सहित करीब 30 सीटों पर सपा की जीत तय मानी जा रही है।

वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी हैं, जो सभी को साथ लेकर चलने की बात करते हैं, जबकि दूसरी ओर सांप्रदायिक ताकतें खड़ी हैं। ऐसे में जनता समझदार है और जानती है कि किसे वोट देना है।

ये भी पढ़े: चुनाव चिन्ह बना बाधा, पुणे में शरद और अजित पवार गुट का गठबंधन अटका

सपा की पहली सूची में शामिल उम्मीदवार

  • वार्ड 20 – मोहम्मद अजहरुद्दीन सिद्दीकी
  • वार्ड 64 – डॉ. शीला अखिलेश यादव
  • वार्ड 90 – सना अब्बास कुरैशी
  • वार्ड 96 – सुमैया शेख शब्बीर
  • वार्ड 134 – शायरा शाफहाद खान आजमी
  • वार्ड 135 – अंसारी आरिफ मोहम्मद इकबाल
  • वार्ड 136 – रुखसाना नाजिम सिद्दीकी
  • वार्ड 137 – अहाद यूनुस कुरैशी
  • वार्ड 140 – आम्रपाली विद्याधर डावरे
  • वार्ड 141 – जायदा इनायतुल्ला कुरैशी
  • वार्ड 142 – ज्योती लक्ष्मण गुडगे
  • वार्ड 143 – आयेशा रहमतुल्ला सैयद
  • वार्ड 148 – साक्षी सुनीलकुमार यादव
  • वार्ड 174 – डॉ. आसमा ठाकुर
  • वार्ड 181 – मोहम्मद अर्शद मुमताज शेख
  • वार्ड 188 – गौस मोहिदीन लतीफ खान
  • वार्ड 201 – इरम साजिद अहमद सिद्दीकी
  • वार्ड 212 – अमरीन शहजाद अब्राहनी
  • वार्ड 213 – जैबुन्निसा मलिक
  • वार्ड 220 – गुलाम नबी यूसुफ मंसूरी
  • वार्ड 224 – रुबीना ज़ाफर टीनवाला

Sp releases first list bmc election congress tension mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2025 | 08:27 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Samajwadi Party

सम्बंधित ख़बरें

1

आर्थिक संकट ने उजाड़ा पूरा परिवार: नांदेड़ में 2 बेटों ने माता-पिता की हत्या कर की आत्महत्या

2

चुनाव चिन्ह बना बाधा, पुणे में शरद और अजित पवार गुट का गठबंधन अटका

3

पेड़ कटाई पर आदित्य ठाकरे का हमला, बोले-भाजपा नासिक में लाना चाहती है ‘रावण राज’

4

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: ‘आप’ ने की भिवंडी और नवी मुंबई मनपा चुनाव लड़ने की घोषणा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.