South Mumbai में जल संकट खत्म होने की उम्मीद, भंडारवाड़ा पाइपलाइन का काम अंतिम चरण में
South Mumbai Water Supply News: दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में लंबे समय से चल रही पानी की समस्या जल्द खत्म हो सकती है। BMC द्वारा पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति में सुधार की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai BMC Water Cut (सोर्सः सोशल मीडिया)
South Mumbai Water Supply: दक्षिण मुंबई के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों को जल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। बीएमसी प्रशासन की ओर से भंडारवाड़ा पाइप लाइन का काम आज गुरुवार सुबह तक पूरा हो जाएगा।
इसके बाद शिवड़ी, लालबाग, कालाचौकी, परेल, भोईवाडा जैसे कई इलाकों में पानी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। दक्षिण विभाग के भंडारवाड़ा टेकड़ी टनल चैनल पर दो 1500 एमएम डायमीटर वाले बटरफ्लाई वाल्व लगाने का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से ए, बी, सी, ई और एफ साउथ वार्ड के कई इलाकों में पानी सप्लाई बंद रही तो कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पानी की आपूर्ति की गई।
कम दबाव से पानी की आपूर्ति
शिवड़ी, गाड़ी अड्डा, हाजी बदर रोड पर यह काम किया गया। कई इलाकों में पानी की सप्लाई पर्याप्त न होने के कारण आंदोलन हो चुके है। शिवड़ी के नगरसेवक सचिन पड़वल ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए लगातार मांगें उठ चुकी है। भंडारवाड़ी टेकड़ी की पाइपलाइन पर बटरफ्लाई वाल्व का काम पूरे होने के बाद स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में धर्मांतरण करवाकर मुस्लिम आबादी बढ़ाने का AIMIM का प्लान! इम्तियाज जलील पर बरसे संजय निरूपम
मीरा रोड में दरिंदगी की शिकार मासूम का परिवार धमकियों से परेशान होकर पलायन को मजबूर, अपराधी अब भी फरार
महाराष्ट्र बनेगा देश का पहला रेल फाटक मुक्त राज्य, CM फडणवीस ने MahaRail की बैठक में 65 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
महाराष्ट्र के इन दो शहरों में रखा जाता है देश का सर्वाधिक सोना, जानें इन गोल्ड वॉल्ट्स में क्या खास है?
ये भी पढ़ें :- Marathi Language Rule: ऑटो चालकों पर मराठी अनिवार्यता लागू, विरोध के बीच सरकार और मनसे आमने-सामने
South Mumbai Water Supply में मिलेगी मदद
बीएमसी के जल विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस काम के पूरा होने के बाद शिवड़ी, लालबाग, कालाचौकी, परेल, भोईवाडा क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या का हल निकालने में मदद मिलेगी। साथ ही सदाकांत धवन, मैदान सुरंग का पानी अगले महीने शुरू होने की संभावना है। दो नए वाल्वों में से एक के कारण सदाकांत धवन मैदान सुरंग से शिवडी, लालबाग, परेल, भोईवाडा और आसपास क्षेत्रों में पानी अच्छे दबाव के साथ उपलब्ध होगा। दूसरे बटरफ्लाई वाल्य के माध्यम से पानी सीधे भंडारवाडा जलाशय में जाएगा।
