- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Maharashtra Contractors Strike Unpaid Bills Milind Bhosle Pwd Jjm Protest
महाराष्ट्र में विकास कार्य ठप; 96,400 करोड़ बकाया पर ठेकेदार हड़ताल, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
ठेकेदारों ने बकाया भुगतान न होने पर पूरे राज्य में काम रोकने का निर्णय लिया। आर्थिक संकट की स्थिति गंभीर हो गई है।

Maharashtra Budget Crisis News: भंडारा नवंबर 2024 को नई सरकार के गठन के बाद से बीते 17 महीनों में राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महाराष्ट्र राज्य ठेकेदार महासंघ ने सरकार पर केवल आश्वासनों की बारिश करने और खजाना खाली होने की जानकारी देकर विभिन्न विभागों में विकास कार्यों की राशि रोकने का आरोप लगाया है। बकाया भुगतान न होने के कारण ठेकेदार अब आर्थिक रूप से टूट चुके हैं, जिसके विरोध में 7 अप्रैल से पूरे राज्य में विकास कार्यों को ठप करने का निर्णय लिया गया।
महासंघ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष विभिन्न विभागों की कुल बकाया राशि 1,16,500 करोड़ रुपये थी, जो अब भी 96,400 करोड़ रुपये पर बनी हुई है। इसका अर्थ है कि पिछले 17 महीनों में सरकार ने 3 लाख ठेकेदारों और उनसे जुड़े 4 करोड़ लोगों के लिए केवल 20,000 करोड़ रुपये ही जारी किए हैं।
सार्वजनिक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी में 29,000 करोड़, जल जीवन मिशन में 35,000 करोड़, जल संसाधन विभाग में 9,000 करोड़ और जिला नियोजन समिति के कार्यों में 11,000 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी अटका हुआ है। इसके अलावा ग्राम विकास विभाग में 6,500 करोड़, पर्यटन विकास महामंडल के 3,800 करोड़ और नगर विकास विभाग के 2,100 करोड़ भी अधर में है।
सम्बंधित ख़बरें
आंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
संजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
आर्थिक संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र राज्य ठेकेदार महासंघ, राज्य अभियंता संगठन और महाराष्ट्र राज्य जलापूर्ति ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर मिलिंद भोसले ने कहा कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को फरवरी और मार्च के महीनों में कई बार लिखित निवेदन दिए गए।
9 मार्च को कर्जत में हुई राज्य स्तरीय बैठक में भी सरकार को चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल बैठक करने का झूठा आश्वासन मिला। ठेकेदारों का कहना है कि सरकार ने विकासकों और ठेकेदारों को जानबूझकर आर्थिक खाई में धकेल दिया है, जिससे अब काम जारी रखना असंभव हो गया है।
आंदोलन को सफल बनाने के लिए महासचिव सुनील नगराले, राजेश देशमुख, संजय मैंद, मंगेश आवडे और सुरेश कडु पाटिल सहित राज्य के सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। ठेकेदारों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनके लंबित बिलों का भुगतान नहीं होता, तब तक राज्य के किसी भी विभाग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।
इस हड़ताल से राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास की गति पूरी तरह रुकने की संभावना है, जिसका सीधा असर आम जनता और मानसून से पूर्व होने वाले जरूरी कार्यों पर पड़ेगा।
Maharashtra contractors strike unpaid bills milind bhosle pwd jjm protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMCJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
May 25, 2026 | 08:37 AMKKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
May 25, 2026 | 08:30 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM











