Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

1 सितंबर से दौड़ेगी दक्षिण एशिया की सबसे तेज रो-रो सेवा, मुंबई से रत्नागिरी सिर्फ 5 घंटे में

Mumbai News: मुंबई वासियों और कोंकण यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 1 सितंबर से शुरू होगी रो-रो सेवा। 25 नॉट की रफ्तार वाली यह नौका दक्षिण एशिया की सबसे तेज सेवा होगी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 27, 2025 | 10:02 AM

रो-रो मुंबई नौका, नितेश राणे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: मुंबई वासियों और कोंकण यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात तैयार है। 1 सितंबर से मुंबई से रत्नागिरी तक की यात्रा समुद्री मार्ग से बेहद आसान और तेज होने जा रही है। महाराष्ट्र सरकार दक्षिण एशिया की सबसे तेज रो-रो (Roll-on Roll-off) सेवा की शुरुआत करने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने के बाद मुंबई से रत्नागिरी तक का सफर सिर्फ पांच घंटे में पूरा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर शुरू की जा रही इस सेवा से न केवल मुंबई और कोंकण वासियों को फायदा होगा, बल्कि पर्यटकों के लिए यह यात्रा रोमांचक समुद्री अनुभव भी होगी। फिलहाल मौसम की वजह से मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है, लेकिन 1 सितंबर से मौसम सामान्य होते ही यात्रियों के लिए यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।

रो-रो नौका ‘एम2एम’ 25 नॉट की रफ्तार से चलेगी

रो-रो नौका ‘एम2एम’ 25 नॉट की रफ्तार से चलेगी। इसमें इकोनॉमी क्लास में 552, प्रीमियम इकोनॉमी में 44, बिजनेस क्लास में 48 और फर्स्ट क्लास में 12 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। इसके अलावा यह नौका दोपहिया, चारपहिया और मिनी बस जैसे वाहनों को भी ले जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें- Mumbai News: मुंबई में बनेगी पहली जल मेट्रो परियोजना, कोच्चि करेगा मदद, नितेश राणे ने दी जानकारी

भाऊचा धक्का से जयगढ़ तक का सफर महज तीन घंटे और विजयदुर्ग तक पांच घंटे में पूरा होगा। यहां से आगे की यात्रा के लिए बसों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा से रेल और सड़क मार्ग पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा।

मिनी बस का किराया 13,000 रुपये

किराए की बात करें तो इकोनॉमी क्लास का किराया 2,500 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी का 3,000 रुपये, बिजनेस क्लास का 7,500 रुपये और प्रथम श्रेणी का 9,000 रुपये होगा। वहीं, चार पहिया वाहनों के लिए 6,000 रुपये, दोपहिया वाहनों के लिए 1,000 रुपये और साइकिल के लिए 600 रुपये का शुल्क तय किया गया है। मिनी बस का किराया 13,000 रुपये तक होगा।

सरकार का कहना है कि इस सेवा से कोंकण क्षेत्र के पर्यटन और मत्स्य पालन को भी नई गति मिलेगी। साथ ही, श्रीवर्धन, मांडवा और अलीबाग जैसे स्थानों पर भी जेटी का विकास तेजी से किया जा रहा है। दिवाली से पहले अलीबाग जेटी भी तैयार कर दी जाएगी।

अब कोंकण जाने वालों को लंबी सड़क और रेल यात्राओं की थकान से राहत मिलेगी और समुद्र की लहरों पर सवार होकर यात्रा का नया अनुभव मिलेगा।

South asia fastest ro ro service will run from september 1 mumbai to ratnagiri in just 5 hours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 10:02 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

ढोल-ताशों की धुन में बाप्पा का आगमन, आकर्षक मूर्तियों व सजावट से सजी शहर की रौनक

2

अश्लील वीडियो देखने से रोका तो बेटों ने पिता पर किया हमला, दोनों आरोपी नामजद

3

पालघर के विरार में बड़ा हादसा, अपार्टमेंट का हिस्सा ढहा, दो की मौत, कई घायल

4

राज्य मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, अमरावती-नागपुर में नजूल जमीन योजना की अवधि 1 वर्ष बढ़ी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.