Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कमिटमेंट कर दी तो अपने आप की भी नहीं सुनता’; 6 बागी सांसदों के शिवसेना में आते ही एकनाथ शिंदे ने भरी हुंकार

Eknath Shinde Commitment 6 Rebel MPs Join Shiv Sena: उद्धव ठाकरे गुट की शिव सेना के 6 बागी सांसद आज आधिकारिक रूप से मुंबई में एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल हुए।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 22, 2026 | 06:16 PM

उद्धव गुट के 6 सांसदों ने थामा एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Eknath Shinde Talks About Commitment: शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसदों ने आज मुंबई में आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में सार्वजनिक रूप से शिवसेना का भगवा झंडा थाम लिया। पार्टी में शामिल होने वाले इन दिग्गज नेताओं में सांसद संजय जाधव, नागेश पाटिल अष्टिकर, संजय देशमुख, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल शामिल हैं।

इस मेगा दलबदल के बाद सूबे की सियासत में जबरदस्त भूचाल आ गया है, वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म वांटेड का मशहूर डायलॉग बोलते हुए विरोधियों को बेहद कड़ा संदेश दिया है।’मैंने एक बार कमिटमेंट कर दी तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।’

Eknath Shinde LIVE । यशवंतराव चव्हाण सभागृह, मुंबई शिवसेनेची पत्रकार परिषद – लाईव्ह https://t.co/CvzFKGVeOs — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) June 22, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ओमराजे निंबालकर और संजय जाधव की चमकी किस्मत, मंत्री पद के रूप में मिलेगा UBT से बगावत का इनाम

ठाकरे गुट के 6 बागी सांसद शिंदेसेना में शामिल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे के साथ आए

6 गद्दारों को जन्म देकर शिंदे ने तोड़ा केन्या की महिला का रिकॉर्ड, संजय राउत बोले प्रेग्नेंट थे एकनाथ

उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, 3 विधायक अनुपस्थित, ऑपरेशन टाइगर के अगले चरण की सुगबुगाहट

एकनाथ शिंदे का दिखा फ़िल्मी अंदाज

बागी सांसदों का पार्टी में स्वागत करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे बेहद आक्रामक और आत्मविश्वास से लबरेज़ नजर आए। मीडिया में चल रही अटकलों और विपक्षी आरोपों को खारिज करते हुए शिंदे ने मंच से ऐलान किया, “मैंने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि आपके मन में कोई सवाल न रहे। जो लोग अफवाह फैला रहे थे कि आज सांसदों के नाम पीछे ले लिए गए हैं, उन्हें आज करारा जवाब मिल गया है। मैं आज इन सभी सांसदों को विश्वास दिलाता हूं कि बगावत कर आए इन जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। क्योंकि मेरा स्वभाव है, ‘अगर मैंने एक बार कमिटमेंट कर दी, तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता’।”

ये भी पढ़ें- ठाकरे गुट के 6 बागी सांसद शिंदेसेना में शामिल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे के साथ आए

हमारे पास ‘संजय’ की तिकड़ी है

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता संजय राउत का नाम लिए बिना उन पर चुटीले अंदाज में तीखा तंज कसा। शिंदे ने मुस्कुराते हुए कहा, “आज हमारे साथ जो 6 सांसद आए हैं, उनमें एक ही नाम ‘संजय’ तीन बार शामिल है। हमारे पास अब सांसद संजय जाधव, संजय देशमुख और संजय दीना पाटिल के रूप में संजय की मजबूत तिकड़ी है। इसके अलावा हमारे पास कैबिनेट में चौथे संजय राठौड़ भी हैं। जब हमारे पास इतने सारे ‘संजय’ आ चुके हैं, तो मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि मैं दिल्ली में बैठकर रोज सुबह बोलने वाले किस ‘संजय’ के बारे में बात कर रहा हूं। चूंकि हमारे पास असली काम करने वाले संजय आ गए हैं, इसलिए हमने फालतू बात करने वालों को गिनना ही छोड़ दिया है।”

ठीक चार साल बाद लगा ‘छक्का’, शुरू हुआ विद्रोह का दूसरा चरण

शिवसेना को एक अटूट परिवार बताते हुए एकनाथ शिंदे ने इतिहास को दोहराया। उन्होंने कहा, “कट्टर शिवसैनिक सांसद आज बालासाहेब ठाकरे के विचारों वाले असली शिवसेना परिवार में शामिल हो गए हैं। ठीक चार साल पहले, 22 जून 2022 को हमने शिवसेना को बचाने के लिए ऐतिहासिक विद्रोह किया था, तब शुरुआत में हमारे साथ 40 विधायक आए थे। आज चार साल बाद फिर से चौका नहीं, बल्कि सीधे छक्का लगा है और 6 सांसद हमारे साथ आ गए हैं। यह हमारी लड़ाई का दूसरा चरण है जो पूरी तरह से हिंदुत्व और बालासाहेब के विचारों के लिए समर्पित है। हम सब एक परिवार की तरह आगे बढ़ेंगे और विरोधियों के हर झूठे आरोपों का जवाब विकास से देंगे।”

Six rebel mps officially join eknath shinde shiv sena salman khan dialogue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 06:16 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Mumbai
  • Operation Tiger
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.