Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत की बड़ी छलांग! JNPT बना देश का सबसे बड़ा कंटेनर टर्मिनल, अब दुनिया के टॉप-10 पोर्ट्स में एंट्री

Mumbai News: जेएनपीटी-पीएसए मुंबई टर्मिनल फेज-2 का उद्घाटन पीएम मोदी और सिंगापुर पीएम ने किया। यह अब भारत का सबसे बड़ा कंटेनर टर्मिनल है और जल्द ही दुनिया के टॉप-10 पोर्ट्स में शामिल होगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 05, 2025 | 12:38 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग( PIC CREDIT; SOCIAL MEDIA)

Follow Us
Close
Follow Us:

Singapore PM Wong and PM Modi meeting: भारत ने समुद्री शक्ति की ओर एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने ऑनलाइन माध्यम से जेएन पोर्ट-पीएसए मुंबई टर्मिनल (बीएमसीटी) फेज-2 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

फडणवीस ने जेएनपीए और पोर्ट ऑफ सिंगापुर अथॉरिटी (पीएसए इंडिया) के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह टर्मिनल भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि अब जेएनपीटी भारत का सबसे बड़ा कंटेनर टर्मिनल बन चुका है और महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा रहा है।

इस टर्मिनल की खासियत यह है कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरता है। इसके साथ ही, वधुवन पोर्ट के शुरू होते ही भारत दुनिया के टॉप-10 पोर्ट्स की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। यह न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘राष्ट्र नेता’! राजस्व विभाग का आदेश, जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन

फडणवीस ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी की ‘बंदरगाह-आधारित विकास’ (Port-led Development) रणनीति का परिणाम है। पिछले 10 वर्षों में बंदरगाह क्षेत्र में जबरदस्त सुधार हुए हैं और आज भारत वैश्विक समुद्री अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने जा रहा है।

इस मौके पर भारत और सिंगापुर के बीच कई अहम समझौता ज्ञापन (MoU) भी हस्ताक्षरित किए गए। ये एमओयू भविष्य में दोनों देशों के बीच व्यापार और समुद्री सहयोग को और मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, सांसद श्रीरंग बारणे, विधायक महेश बाल्दी, विधायक प्रशांत ठाकुर और विधायक पराग शाह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भारत की इस छलांग ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में देश समुद्री कारोबार और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में एक वैश्विक ताकत बनकर उभरेगा।

 

Singapore pm wong and pm modi meeting jnpt became the india largest container terminal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 12:38 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

अवैध शराब विक्रेताओं ने की पुलिस से मारपीट, 4 लोगों पर FIR, 2 हिरासत में

2

चालकों को करनी होगी जेब ढीली, ठाणे-नवी मुंबई प्रस्तावित एलिवेटेड सड़क पर लगेगा 365 रुपये टोल

3

वर्धा में किराना दुकान पर FDA का छापा, 1.30 लाख का माल जब्त, बेंच रहे थे मिलावटी खाद्य तेल

4

वर्धा जिले से दो शातिर अपराधी दो वर्ष के लिए तड़ीपार, भेजे गए नागपुर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.