Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अवैध शराब विक्रेताओं ने की पुलिस से मारपीट, 4 लोगों पर FIR, 2 हिरासत में

Wardha News: वर्धा के सिंदी मेघे में शराब विक्रेताओं ने पकड़े गए आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस से मारपीट की। चार पर एफआईआर, दो हिरासत में। सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 05, 2025 | 12:35 PM

पुलिस हिरासत में शराब विक्रेता (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Crime News: वर्धा जिले के सिंदी मेघे क्षेत्र में शराब माफिया का दुस्साहस उस समय सामने आया जब पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब ढुलाई के आरोपी को छुड़ाने के लिए शराब विक्रेताओं ने पुलिस से ही मारपीट की और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और दो को हिरासत में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश नेवारे नामक व्यक्ति एक दोपहिया वाहन पर शाहरुख इस्माइल खां पठान की शराब लेकर जा रहा था। पुलिस को इसकी भनक लगते ही नाकाबंदी कर उसे रोका और हिरासत में लिया गया।

पुलिस का रास्ता रोककर की धक्कामुक्की

दिनेश की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही शाहरुख पठान, उसका छोटा भाई सुलेमान इस्माइल खां पठान और मां मुमताज पठान मौके पर दोपहिया से पहुंचे। पिपरा मार्ग पर इन्होंने पुलिस का रास्ता रोका, सरकारी काम में हस्तक्षेप किया और धक्कामुक्की करते हुए शराब का माल छीनने की कोशिश की।

सम्बंधित ख़बरें

लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य

वना नदी में खूनी गैंगवार: बीजेपी नेता भारत नागपाल की हत्या, रेत माफियाओं पर शिकंजा

2 लाख में हुआ नवविवाहिता का सौदा फिर जबरन हुई दूसरी शादी, नासिक पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार

‘बैकफुट पर मनोज जरांगे पाटिल’, अगले 1 साल तक नहीं करूंगा कोई दौरा, जान का खतरा और गिरता स्वास्थ्य बनी वजह

यह भी पढ़ें:- गोंदिया में अगस्त में 40 प्रतिशत कम बारिश, 7 मंडलों में 50 फीसदी से भी कम बारिश, फसलों पर संकट

आरोपी मौके से फरार, दो हिरासत में

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि बाकी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और आपराधिक षड्यंत्र शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरकारी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला एक गंभीर अपराध है और इस मामले में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश तेज कर दी गई है।

Illegal liquor sellers assaulted police fir lodged against 4 people 2 detained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 12:35 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.