- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Ubt Corporator Sarita Mhaske Missing Mystery Solved Mumbai Bmc
उद्धव गुट की ‘लापता’ नगरसेविका की वापसी; सरिता म्हस्के ने बताया- क्यों बंद किया था मोबाइल?
Sarita Mhaske News: बीएमसी चुनाव के बाद शिवसेना UBT की नगरसेविका सरिता म्हस्के के गायब होने की खबरों ने सियासी पारा बढ़ा दिया था। अब वापस लौटकर आईं है। उन्होंने बताया कि वे कहां गई थीं।
- Written By: आकाश मसने

शिवसेना UBT की नगरसेविका सरिता म्हस्के (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Missing Corporator Sarita Mhaske News: मुंबई में मेयर चुनाव की गहमागहमी के बीच शिवसेना (UBT) की नवनिर्वाचित नगरसेविका सरिता म्हस्के की सुरक्षित वापसी हो गई है। लगभग एक दिन तक संपर्क से बाहर रहने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी के प्रति वफादारी दोहराई और विरोधियों के खेमे में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया।
तुलजापुर मंदिर में मन्नत पूरी करने गई थीं सरिता
मुंबई नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद वार्ड नंबर 157 से निर्वाचित सरिता म्हस्के अचानक गायब हो गई थीं। उनके इस तरह ओझल होने से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, वापस लौटने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने चुनाव जीतने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वह माता के दर्शन के लिए तुलजापुर मंदिर गई थीं, जिसके कारण उन्हें लौटने में देरी हुई।
पार्टी के निर्देश पर बंद किया था फोन
जब सरिता म्हस्के सेना भवन में आयोजित कॉर्पोरेटर्स की महत्वपूर्ण बैठक में नहीं पहुँचीं, तो उनके पाला बदलने के कयास लगाए जाने लगे। इस पर स्पष्टीकरण देते हुए म्हस्के ने बताया कि उन्होंने अपने मंदिर जाने की सूचना पार्टी के वरिष्ठ नेता मिलिंद नार्वेकर को पहले ही दे दी थी। उन्होंने बताया कि जब उनके गायब होने की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं, तो पार्टी की ओर से ही उन्हें अपना मोबाइल फोन बंद करने का निर्देश दिया गया था ताकि किसी भी तरह के भ्रम या बाहरी संपर्क से बचा जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह पूरी तरह से अपनी पार्टी के साथ हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
अब मनपा में ‘पिछले दरवाजे’ से प्रवेश के लिए लॉबिंग तेज, जानिए कौन बन सकता है स्वीकृत नगरसेवक
Babulnath Temple Case: 75 वर्षीय भिक्षु को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मंदिर छोड़ने के लिए मिली 4 साल की मोहलत
मुलुंड हादसा: 2 करोड़ और सरकारी नौकरी से कम कुछ नहीं, रामधनी के परिवार का शव लेने से इनकार
Mumbai, Maharashtra: On being out of reach for two days, Sarita Mhaske, the newly elected corporator from the Shiv Sena (UBT), says, “I had gone to a temple, that is the only reason. I was in contact with some leaders from our party, but it was not possible for me to reach… pic.twitter.com/qAgWY44atF — IANS (@ians_india) January 22, 2026
बीजेपी उम्मीदवार को मात देकर बनीं नगरसेविका
सरिता म्हस्के की जीत शिवसेना UBT के लिए महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने मुंबई के वार्ड नंबर 157 से चुनाव लड़ा था और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार आशा तायड़े को शिकस्त दी थी। चुनाव परिणामों के बाद मुंबई में महायुति (बीजेपी और शिंदे गुट) के पास स्पष्ट बहुमत है, लेकिन मेयर पद को लेकर पार्टियों के बीच चल रही खींचतान के कारण प्रत्येक नगरसेवक का समर्थन अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मेयर पद के आरक्षण की लॉटरी जारी; जानें आपके शहर में कौन बनेगा महापौर
बीएमसी में आंकड़ों का खेल और गठबंधन की स्थिति
मुंबई में इस बार का चुनाव परिणाम काफी दिलचस्प रहा है। शिवसेना के दोनों गुटों (उद्धव और शिंदे) को मिलाकर ‘ठाकरे बंधुओं’ के पास कुल 65 नगरसेवक हैं। हालांकि, बहुमत का आंकड़ा महायुति गठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रहा है, जिससे मुंबई में महायुति का ही मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसी सियासी जोड़-तोड़ के बीच सरिता म्हस्के जैसी सक्रिय नगरसेविकाओं की गतिविधियों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल, उनके लौटने से उद्धव गुट ने राहत की सांस ली है।
Shiv sena ubt corporator sarita mhaske missing mystery solved mumbai bmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार के कुर्सेला बाजार में ‘आग का तांडव’, एक साथ धधक उठीं सैकड़ों दुकानें; बेबस दिखे लोग, करोड़ों जलकर खाक
Feb 16, 2026 | 07:17 AMपाकिस्तान को हराकर आपस में भिड़े हार्दिक-कुलदीप, रिंकू सिंह ने किया बीच बचाव, देखें VIDEO
Feb 16, 2026 | 07:17 AMयूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकना काफी नहीं…ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त, रखी ये बड़ी शर्त
Feb 16, 2026 | 07:12 AMनागपुर में खूनी रंजिश: भाजपा पार्षद के पति नितिन सिमले पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल, मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 07:07 AMनवभारत विशेष: यूपी में धड़ल्ले से चल रहा हाफ एनकाउंटर
Feb 16, 2026 | 07:03 AMसुबह की ये एक ड्रिंक पिघला देगी जिद्दी चर्बी और चेहरे पर लाएगी गजब का निखार, हफ्ते भर में दिखने लगेगा फर्क!
Feb 16, 2026 | 06:59 AMनवभारत निशानेबाज: टीपू की तारीफ करते सपकाल देवाभाऊ हुए गुस्से से लाल
Feb 16, 2026 | 06:41 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM













