Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बिहार चुनाव घोटाला, वोट चोरी से जीती भाजपा’, उद्धव गुट का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

Bihar Election Result: शिवसेना (यूबीटी) ने बिहार चुनाव नतीजों को भारतीय लोकतंत्र में एक घोटाला बताया है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर वोट चोरी की।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 15, 2025 | 05:00 PM

उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shiv Sena UBT On Bihar Election Result: सत्तारूढ़ राजग को चुनावों में शानदार जीत मिलने के बाद, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने एक विस्फोटक दावा किया है। पार्टी ने इसे “भारतीय लोकतंत्र में एक घोटाला” बताया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने वोट चोरी के जरिए चुनाव जीत लिया है।

शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को दावा किया कि बिहार चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा कराया गया एक घोटाला है। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में गंभीर आरोप लगाए कि चुनाव आयोग और भाजपा वांछित परिणाम पाने के लिए मिलकर काम कर रहे थे।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि वोट फिर से चुराए गए, जिसके आधार पर भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव जीत लिया। पार्टी ने सवाल किया कि अगर चुनाव प्रक्रिया के द्वारपाल ही चोरों की मदद करेंगे तो लोग किस पर भरोसा करेंगे।

शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे आश्चर्यजनक नहीं थे। पार्टी ने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा की जीत का फार्मूला महाराष्ट्र की तरह ही तय हो गया है, जहां विपक्षी महा विकास आघाडी को 50 सीटें भी नहीं जीतने दी गईं।

नीतीश कुमार पर स्मृति लोप का दावा

पार्टी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्मृति लोप की समस्या से जूझ रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया कि यह समस्या सार्वजनिक रूप से उनके अनियमित व्यवहार से स्पष्ट होता है। पार्टी ने सवाल किया कि ऐसी चुनौतियों वाला व्यक्ति बिहार का नेतृत्व कैसे कर सकता है।

इसके साथ ही, शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में निकाली गई वोट अधिकार यात्रा को भारी समर्थन मिला है।

सीटों का गणित और JDU पर नियंत्रण की आशंका

सत्तारूढ़ एनडीए ने विपक्षी महागठबंधन को करारी शिकस्त देकर सत्ता बरकरार रखी। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है। चुनावों में भाजपा ने 2020 की 74 सीटों की तुलना में 89 सीटें जीतीं। वहीं, नीतीश कुमार के जनता दल (यू) ने पिछली बार की 43 सीटों की तुलना में 85 सीटों पर सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें:- 1 करोड़ महिलाओं पर लाडकी बहिन योजना से बाहर होने का खतरा! E-KYC बना बड़ा सिरदर्द

विपक्षी खेमे में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सीटों की संख्या 75 से घटकर 25 रह गई। कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़कर केवल छह सीटें ही जीतीं, जो पिछली बार की 19 सीटों से काफी कम है।

संपादकीय में यह भी दावा किया गया कि भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए जेडी(यू) पर नियंत्रण करने में संकोच नहीं करेगी। शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि बिहार में भाजपा के दो उप-मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वह इस पूर्वी राज्य में अपना मुख्यमंत्री नहीं बना सकी।

Shiv sena ubt alleges bihar election scam against bjp eci

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2025 | 05:00 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Election Commission of India
  • Maharashtra
  • Shiv Sena UBT

सम्बंधित ख़बरें

1

MBMC रणभूमि में भाजपा बनाम शिवसेना, 70 पार का भाजपा दावा, 50 पार से शिवसेना का पलटवार

2

शिवसैनिकों का विधायक प्रकाश सुर्वे के खिलाफ प्रदर्शन, प्रवीण दरेकर के भाई को टिकट मिलने से नाराज़गी

3

भाजपा ने पूर्व महापौर सहित 63 के टिकट काटे, कांग्रेस ने भी लगभग 50 प्रतिशत प्रत्याशियों का किया पत्त

4

शराब पीकर चलाया वाहन तो लॉकअप में न्यू ईयर, 131 स्थानों पर नाकाबंदी, क्लबों में होगी आकस्मिक जांच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.