Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवसेना सांसद संदीपन भुमरे ने ठाकरे गुट पर साधा निशाना, बाेले- हम मजबूर नहीं बल्कि स्वाभिमानी शिवसैनिक

औरंगाबाद से शिवसेना के नवनिर्वाचित सांसद संदीपन भुमरे ने संजय राऊत पर निशाना साधते हुए कहा कि संजय राऊत जो कहते हैं उसका कोई मतलब नहीं बनता है। भुमरे ने ठाकरे समूह पर निशाना साधते हुए कहा कि हम स्वाभिमानी शिव सैनिक हैं और वे असहाय हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jun 19, 2024 | 08:16 PM

संजय राउत और शिवसेना सांसद संदीपन भुमरे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आज शिवसेना के दोनों ही गुटों ने पार्टी के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई में दो कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शिवसेना के दोनों ही गुटों की ओर से एक-दूसरे के ऊपर निशाना साधना शुरू कर दिया है। औरंगाबाद से शिवसेना के नवनिर्वाचित सांसद संदीपन भुमरे ने संजय राऊत पर निशाना साधते हुए कहा कि संजय राऊत जो कहते हैं उसका कोई मतलब नहीं बनता है। भुमरे ने ठाकरे समूह पर निशाना साधते हुए कहा कि हम स्वाभिमानी शिवसैनिक हैं और वे असहाय हैं।

संदीपन भुमरे ने कहा कि यह शिवसेना की 58वीं वर्षगांठ है और इस दिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसैनिकों का मार्गदर्शन करेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार यह दिन मनाया जा रहा है। इसलिए इस दिन को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। हम शुरू से बाला साहेब ठाकरे के शिवसैनिक थे और आज भी हैं। संजय राउत हर सुबह 9 बजे टिप्पणी करने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए बेहतर है कि उन पर ज्यादा ध्यान न दिया जाए।

महाराष्ट्र में फिर बनेगी महायुति की सरकार: भुमरे

उन्होंने कहा कि महायुति भी मजबूत है और कही कोई नाराजगी नहीं है। चुनाव में अलग-अलग हिसाब-किताब लगाया जाता है। महायुति विधानसभा में अपनी ताकत दिखाएगी और विधानसभा पर फिर से महायुति की सरकार बनेगी। भुमरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष के भाजपा संविधान बदल देगी वाली बात का असर हुआ लेकिन विधानसभा पर इसका असर नहीं पड़ेगा। सांसद संदीपन भुमरे ने कहा कि विधानसभा में महायुति का झंडा फहराने में कोई बाधा नहीं आएगी।

मंत्री शंभूराज देसाई ने भी ठाकरे गुट पर साधा निशाना

मंत्री शंभूराज देसाई ने ठाकरे समूह को चेतावनी देते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना बाला साहेब कि विचार को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अपने विचारों पर दृढ़ रहने वाले और कभी भी अपने विचारों से समझौता नहीं करने वाले बाला साहेब ठाकरे ने कहा था कि वह शिवसेना को कभी कांग्रेस नहीं बनने देंगे। तो असली शिव सेना कौन है? आप ढाई साल के लिए कांग्रेस के साथ चले गए, सत्ता के लिए कांग्रेस के विचारों को शिवसेना कैसे स्वीकार कर सकती है? तो असली शिवसेना तो हमारी है। हमारे पास धनुष चिन्ह है। आप ढाई साल तक कांग्रेस के साथ क्यों गए, सत्ता के लिए आप बाला साहेब के विचारों से दूर चले गए।

 

Shiv sena mp sandipan bhumare targeted the thackeray faction said we are not helpless but proud shiv sainiks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2024 | 08:16 PM

Topics:  

  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

PM को गाली BJP के ही लोगों ने दी, राहुल को बदनाम करने की बड़ी साजिश; राउत ने उठाया सच्चाई से पर्दा

2

मुंबई में बिगड़ेंगे हालात…फडणवीस के बयान पर भड़के राउत, बोले- किसने रखी जरांगे के कंधे पर बंदूक?

3

Thane News: डोंबिवली के दो पूर्व मनसे नगरसेवक राजन मराठे और ज्योति मराठे शिवसेना में शामिल

4

अखिलेश-ममता के बाद उद्धव ने भी दिया बड़ा झटका, PM-CM को हटाने वाले बिल की JPC से किया किनारा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.