Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane News: डोंबिवली के दो पूर्व मनसे नगरसेवक राजन मराठे और ज्योति मराठे शिवसेना में शामिल

Shiv Sena: कल्याण डोंबिवली मनपा के दो पूर्व नगरसेवक राजन मराठे-ज्योति मराठे ने सोमवार को शिवसेना में शामिल हो गए। ठाणे मनपा के शरद पवार गुट के राकांपा के पूर्व नगरसेवक बाबाजी पाटिल ने भी शामिल हुए।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 25, 2025 | 07:20 PM

राजन मराठे और ज्योति मराठे शिवसेना में शामिल (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Thane Politics: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के उपस्थिती में कल्याण डोंबिवली मनपा के दो पूर्व नगरसेवक राजन मराठे और ज्योति मराठे ने सोमवार को शिवसेना में शामिल हो गए। वहीं, ठाणे मनपा के शरद पवार गुट के राकांपा के पूर्व नगरसेवक बाबाजी पाटिल ने भी शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना का दामन थाम लिया। ठाणे में आयोजित इस पार्टी प्रवेश समारोह में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक राजेश मोरे, कल्याण उपजिल्हाप्रमुख राजेश कदम मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कल्याण लोकसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं। पिछले कई वर्षों में कल्याण डोंबिवली मनपा और ठाणे मनपा दोनों में विकास कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री के रूप में पिछले ढाई वर्षों के दौरान एमएमआर में विकास को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से प्रभावित होकर जनप्रतिनिधि शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। महायुति का एक विकास एजेंडा है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने विश्वास व्यक्त किया कि महायुति आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में जीत हासिल करेगी।

पूर्व नगरसेवक बाबजी पाटिल और आकाश पाटिल ने भी शिवसेना में शामिल

पूर्व मनसे नगरसेवक राजन मराठे, पूर्व नगरसेविका ज्योति मराठे, शहर उपाध्यक्ष किशोर कोशिंबकर, सुरेश मराठे, रवींद्र बोबड़े, संजय तावड़े, केतन खानविलकर, सुधीर थोराट और सैकड़ों पदाधिकारी शिवसेना में शामिल हुए। ठाणे मनपा में राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पवार गुट के पूर्व नगरसेवक बाबजी पाटिल और आकाश पाटिल ने भी शिवसेना में शामिल हुए।

सम्बंधित ख़बरें

नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख

शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय

‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़

महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक

ये भी पढ़े: लाड़ली बहन योजना के आवेदन किस आधार पर खारिज किए गए; सुप्रिया सुले ने सरकार से सवाल किया सवाल

मनसे पार्षदों के शिवसेना में शामिल होने पर शिवसेना पर निशाना साधा

मनसे नेता राजू पाटिल ने मनसे पार्षदों के शिवसेना में शामिल होने पर शिवसेना पर निशाना साधा। इस पार्टी प्रवेश को मनसे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इस पर मनसे नेता राजू पाटिल ने ट्वीट कर शिंदे सेना पर निशाना साधा है।

 

2 former mns corporators from dombivli rajan marathe and jyoti marathe join shiv sena

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 07:20 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Rajniti
  • Shiv Sena
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.