Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होटल सौदे से पीछे हटे शिरसाट, विवाद के बाद बेटे को दिए सख्त निर्देश, दानवे पर किया पलटवार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में होटल सौदे मामले को लेकर अंबादास दानवे ने शिंदे गुट के संजय शिरसाट पर आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद संजय शिरसाट ने अपने बेटे को सख्त निर्देश देते हुए सौदे से बाहर होने को कहा है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 02, 2025 | 07:48 PM

संजय शिरसाट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय शिरसाट ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने बेटे से छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित एक होटल के अधिग्रहण की दौड़ से बाहर होने को कहा है। शिरसाट ने सौदे में अनियमितता का आरोप लगाने वाले शिवसेना (यूबीटी) नेताओं को संपत्ति के लिए बोली लगाने की चुनौती भी दी।

मंत्री ने कहा कि उनके बेटे सिद्धांत और उसके व्यापारिक साझेदारों को मध्य महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक प्रमुख स्थान पर स्थित होटल को खरीदने के लिए 67 करोड़ रुपये का भुगतान करना था, लेकिन लेनदेन अभी पूरा नहीं हुआ है। शिरसाट ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि अधिग्रहण मूल्य की 75 फीसदी राशि वित्तीय संस्थानों से लिए गए ऋण के जरिये चुकाई जाएगी।

दानवे ने लगाया था आरोप

छत्रपति संभाजीनगर (पश्चिम) से विधायक शिरसाट ने कहा कि मैं अपने बेटे से इससे (होटल खरीदने की प्रक्रिया से) पीछे हटने के लिए कह रहा हूं। शिवसेना (यूबीटी) के विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने पिछले हफ्ते करोड़ों के सौदे में अनियमितता का आरोप लगाया था। उन्होंने सौदे में इस्तेमाल की जाने वाली राशि के स्रोत पर भी सवाल उठाए थे। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने आरोप लगाया था कि होटल का अधिग्रहण मूल्य कम करके आंका गया था।

सम्बंधित ख़बरें

विलासराव देशमुख पर मचे घमासान पर CM देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान, बोले- भाजपा उनका…

नासिक मनपा चुनाव: भुजबल–कोकाटे गैरहाजिर, अजित पवार पर टिका एनसीपी का दारोमदार

नासिक मनपा चुनाव: फर्स्ट टाइम वोटर्स में दिखा जबरदस्त उत्साह; मतदाता सूची में बढ़ी भागीदारी

प्याज किसानों पर संकट, नासिक में 200 करोड़ तक नुकसान का अनुमान; भारतीय निर्यात को झटका

अदालत ने निर्धारित की संपत्ति की कीमत

शिरसाट ने दानवे के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी थी। 67 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान सफेद मुद्रा में किया जाना था और यह (वित्तीय) रिकॉर्ड में दिखाई देता। दानवे ने कहा कि होटल की वास्तविक कीमत 110 करोड़ रुपये थी। हालांकि, होटल के लिए सात बार निविदाएं जारी की गईं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मेरे बेटे और उसके व्यापारिक साझेदारों ने निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लिया। शिरसाट ने दावा किया कि संपत्ति की कीमत अदालत ने निर्धारित की थी। आठवीं बार निविदा जारी करने दें और इन लोगों (शिवसेना यूबीटी नेताओं) को इसके (होटल) लिए बोली लगाने दें।

मंत्री पद गया, पत्नी गई…अब ध्यान में विलीन हुए धनंजय मुंडे, भाई के सपोर्ट में उतरी पंकजा

दानवे ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि शिरसाट को अपने बेटे के व्यापारिक साझेदारों के नाम बताने चाहिए और यह भी बताना चाहिए कि निविदा प्रक्रिया में उनका प्रतिनिधित्व करने वाली कंपनी कब पंजीकृत हुई थी। दानवे ने आरोप लगाया कि होटल सौदे को अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारी नियमों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Shiv sena hotel deal controversy sanjay shirsat son back out

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2025 | 07:48 PM

Topics:  

  • Ambadas Danve
  • Maharashtra News
  • Sanjay Shirsat
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.