Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोगावले भ्रष्टाचारी! रायगढ़ को लेकर फिर होगा बवाल, एनसीपी करेगी शिवसेना का पर्दाफाश

महाराष्ट्र में रायगढ़ के पालक मंत्री पद को लेकर कई बार हंगामा हो चुका है। इस पद को लेकर अजित पवार की एनसीपी और शिंदे की शिवसेना में जमकर हंगामा देखा गया है। इस दौरान एनसीपी ने शिवसेना का पर्दाफाश करने की चेतावनी दी है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 15, 2025 | 09:44 PM

भरग गोगावले और आनंद परांजपे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रायगढ़ जिले के पालक मंत्री पद को लेकर उप मुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना के मंत्री भरत गोगावले एवं उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी के बीच कटुता चरम पर पहुंच गई है। गोगावले लगातार अजित की एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे पर हमला बोलते रहे हैं। इस वजह से अब अजित की एनसीपी के प्रवक्ता आनंद परांजपे ने गोगावले को भ्रष्टाचारी बताते हुए।

आनंद परांजपे ने उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने की चेतावनी दे दी है। शिवसेना (शिंदे गुट) व एनसीपी (अजित पवार) के बीच के तीखे वाकयुद्ध की वजह से महायुति सरकार की किरकिरी हो रही है और विपक्ष को महायुति सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति सरकार के गठन के बाद एनसीपी (अजित पवार) पार्टी की मंत्री अदिति तटकरे को रायगढ़ जिले का पालक मंत्री बनाया गया था जिसका शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री भरत गोगावले के समर्थकों ने उग्र विरोध किया था।

रायगढ़ के पालक मंत्री की नियुक्ति पर रोक

नतीजतन सीएम फडणवीस ने रायगढ़ के पालकमंत्री की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। लगभग पांच महीने बाद भी इस पर निर्णय नहीं हो सका है। गोगावले खुद को पालक मंत्री बनाए जाने की जिद पर अड गए हैं। जबकि निर्णय होने में देरी होने के साथ उनका पारा चढ़ रहा है और वह सुनील तटकरे पर तीखा हमला बोल रहे हैं। उन्होंने तटकरे पर निशाना साधने के दौरान सिंचाई घोटाले का मुद्दा उठाया है।

आनंद परांजपे ने दी चेतावनी

तटकरे पर बढ़ते हमलों के बाद एनसीपी अजित पवार के प्रवक्ता व पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने गोगावले पर उनका नाम लिए बगैर ही रविवार को हमला बोला। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की थ्री इडियट्स में से एक ने एक बार फिर से तटकरे पर हमला बोला है। मैं उन्हें अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी देता हूं। वर्ना मैं सात दिनों के अंदर उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि और घोटालों का पर्दाफाश कर दूंगा।

कैसे टूटी शिवसेना? भरत गोगावले ने खोले राज, बताया पार्टी की बर्बादी के पीछे किसका था हाथ

परांजपे ने कहा कि तटकरे के भांजे की पत्नी की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत हो गई है। इस वजह से तटकरे परिवार शोक ग्रस्त है लेकिन पालक मंत्री पद के लिए लालायित मंत्री की संवेदना मर गई है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे सिंचाई घोटाले की दबी हुई फाइल को बाहर निकलवाएं। परांजपे ने कहा कि तटकरे ने युति धर्म निभाया इसलिए गोगावले और शिवसेना (शिंदे गुट) के दो विधायक चुनाव जीते हैं।

गोगावले का पलटवार

पराजंपे की चुनौती पर गोगावले ने पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें मेरे घोटालों का शत प्रतिशत पर्दाफाश करना चाहिए। यदि वे ऐसा करते हैं तो मैं अपने मंत्री पद और विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें अपना मुंह काला करके घूमना होगा।

Shiv sena gogawale corruption ncp will expose raigad guardian minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2025 | 09:44 PM

Topics:  

  • Maharashtra Politics
  • NCP
  • Raigad
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

महायुति में महाटकराव! पडलकर से अजीत चिढ़े, नाइक से शिंदे नाराज

2

बैनर पर मुख्यमंत्री को स्थान न देने से राजनीतिक बवाल, हिंगणघाट में भाजप स्नातक मतदाता कार्यशाला

3

अब सत्ता में आए तो भूल गए, गीला अकाल को लेकर वडेट्टीवार ने सीएम को घेरा, विपक्ष में रहते की मांग

4

कोर्ट से ‘क्लीन चिट’ के बावजूद सजा भुगत रहा हूं’, धनंजय मुंडे बोले- मैं सिर्फ विधायक और मेरी बहन…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.