-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Broke Because Rashmi Thackeray Bharatshet Gogawale Allegation
कैसे टूटी शिवसेना? भरत गोगावले ने खोले राज, बताया पार्टी की बर्बादी के पीछे किसका था हाथ
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी पार्टियों में से एक मानी जाने वाली पार्टी शिवसेना वर्तमान में दो गुटों में विभाजित हो चुकी है। इस विभाजन के पीछे का असली कारण क्या था? आखिरकार, इस बात का खुलासा हो गया।

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान 20 जून 2022 शिवसेना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ऐतिहासिक बगावत हुई थी। तब शिवसेना के 40 विधायक और 13 सांसद उद्धव को छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बीजेपी नीत महायुति में शामिल हो गए थे। इतना ही नहीं उद्धव से पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और चुनाव चिन्ह धनुष-बाण भी छीन गया था।
महाराष्ट्र पर आए उक्त सियासी संकट के लिए उद्धव गुट और शिंदे गुट की ओर से लगातार आरोप प्रत्यारोप होते रहे रहे हैं। लेकिन उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के मंत्री व नेता भरत गोगावले ने यह कह कर हड़कंप मचा दिया है कि उद्धव की पत्नी रश्मि के कारण शिवसेना टूटी थी।
सबसे ज्यादा इनका हस्तक्षेप
भरतशेठ गोगावले ने पहली बार रश्मि ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पार्टी के काम में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप करती हैं। उद्धव ठाकरे वैसे तो अच्छे हैं लेकिन स्त्री हठ के आगे वह कुछ कर नहीं पाते हैं। ऐसा कहते हुए गोगावले ने आगे यहां तक कह दिया कि असल में शिवसेना को रश्मि ठाकरे ही चलाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
किसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
3 साल में 1.21 लाख MSME बंद, लाखों नौकरियां खत्म; सामना में शिवसेना UBT का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Navabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
राणे, राज, भुजबल करनेवाले थे घर वापसी
उद्धव और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के फिर से साथ आने की अटकलों की पृष्ठभूमि में भी गोगावले ने कहा कि राज ही नहीं बल्कि नारायण राणे और छगन भुजबल भी शिवसेना में घर वापसी करनेवाले थे। 2014 में ऐसे प्रयास किए गए थे। तब बीजेपी में जाने से पहले राणे, शिवसेना में आने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उस समय किसी ने उद्धव के कान में कुछ कहा और पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
जूते से मारना चाहिए…कांग्रेस नेता पर निकला संजय निरुपम का गुस्सा, बताया पाकिस्तान परस्त
शिंदे और उद्धव में बताया अंतर
गोगावले ने कहा कि उद्धव से मिलने आए विधायक व कार्यकर्ताओं को घंटों बैठा दिया जाता था। इसलिए शिकायत थी कि अगर विधायक का काम नहीं हो रहा है, तो कार्यकर्ताओं की कौन सुनेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि रश्मि के दबाव में उद्धव ने अपने विधायक पुत्र आदित्य को कैबिनेट मंत्री बनी बनाया था। जबकि हम लोगों ने एकनाथ शिंदे से कहा था कि श्रीकांत शिंदे को मंत्री पद दीजिए। लेकिन उन्होंने हमारा प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।
Shiv sena broke because rashmi thackeray bharatshet gogawale allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PME20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














