विधायक न होने के बावजूद मिले 20 करोड़, मौजूदा MLA को महज 2 करोड़, शिवसेना नेता सरवणकर का बयान वायरल
Sada Sarvankar: शिवसेना के पूर्व विधायक सदा सरवणकर ने कहा कि विधायक न होने पर भी उन्हें 20 करोड़ रुपये का कोष मिला, जबकि मौजूदा विधायक को सिर्फ 2 करोड़ रुपये मिलते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शिवसेना नेता सरवणकर
Mumbai News: शिवसेना के पूर्व विधायक सदा सरवणकर ने कहा है कि विधायक न होने के बावजूद उन्हें 20 करोड़ रुपये का कोष मिला, जबकि मौजूदा विधायक को दो करोड़ रुपये मिलते हैं।
एक वायरल वीडियो में सरवणकर को लोगों से कहते सुना जा सकता है, “वर्तमान विधायक को दो करोड़ रुपये मिलते हैं, लेकिन जब मैं विधायक नहीं हूं तब भी मुझे 20 करोड़ रुपये मिलते हैं।”
सिद्धिविनायक ट्रस्ट के प्रमुख सरवणकर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (उबाठा)के महेश सावंत से हार गए थे। संपर्क करने पर सरवणकर ने कहा कि वह दादर-माहिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए जुटाए गए धन की बात कर रहे थे, जबकि सावंत ने धन की कमी की शिकायत की।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
सिद्धिविनायक मंदिर मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, CM फडणवीस से कर दी ये मांग
राजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र का दबदबा: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र ने 10 स्वर्ण सहित 19 पदक जीते
सरवणकर पार्टी के उन 39 विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह किया था। -एजेंसी इनपुट के साथ
