Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र MLC चुनाव के बीच सीएम शिंदे ने बीजेपी को घेरने के लिए वसई-विरार के बाहुबली हितेंद्र ठाकुर से हाथ मिलाया है। बविआ का शिवसेना में विलय होने की अटकलें तेज हैं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 27, 2026 | 07:34 AM

हितेंद्र ठाकुर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra MLC Election Hitendra Thakur: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल बीजेपी और शिंदे शिवसेना के बीच राज्य में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए शह और मात का खेल चल रहा है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बीजेपी को मात देने के लिए वसई-विरार के बाहुबली नेता हितेंद्र ठाकुर से दोस्ती कर ली है। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 17 सीटों के चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने सियासी समीकरणों को साधने में पूरी ताकत से जुट गए हैं।

सबसे बड़ी हलचल ठाणे और पालघर-वसई विरार की राजनीति में देखने को मिल रही है, जहां उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना एक बड़ा सरप्राइज गेम खेलने की तैयारी में है। रिपोर्ट यह भी है कि शिंदे से मिलने के लिए ठाकुर खुद ठाणे पहुंचे थे, पर उनसे मिले बिना शिंदे दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले बच्चू कडू ने भी एमएलसी बनने के बाद अपनी पार्टी प्रहार संगठन का शिवसेना में विलय कर दिया है।

विलय की शर्त

राजनीतिक गलियारों में गर्म चर्चाओं के अनुसार, ठाणे विधान परिषद सीट से शिवसेना के मौजूदा नेता रवींद्र फाटक का पत्ता कट सकता है। उनकी जगह पालघर इलाके में मजबूत पकड़ रखने वाली बहुजन विकास आघाडी नेता हितेंद्र ठाकुर के पुत्र व पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर को शिंदे उम्मीदवार बना सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’

अवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये

MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर

क्षितिज को उम्मीदवारी देने की तैयारी

ऐसी रिपोर्ट है कि क्षितिज ठाकुर को एमएलसी की टिकट का ऑफर देने के बाद शिंदे ने बहुजन विकास आघाडी के मुखिया हितेंद्र ठाकुर को शिवसेना में विलय का भी ऑफर दिया है। ताकि आगामी चुनावों में वसई-विरार के अंदर शिवसेना की ताकत और बढ़ जाए।

बोले, हितेंद्र ठाकुर- घोड़ा मैदान नजदीक है

शिवसेना के इस संभावित सियासी दांव और विलय की खबरों के बीच हितेंद्र ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि घोड़ा मैदान नजदीक है, वक्त आने पर सभी को जवाब मिलेगा और करारा जवाब मिलेगा। ठाकुर ने यह भी साफ किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी समेत कई दल फिलहाल उनके संपर्क में हैं। उन्होंने पुरजोर दावा किया कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में किंगमेकर यानी डिसाइडिंग फैक्टर सिर्फ और सिर्फ बहुजन विकास आघाडी ही है।

बहुजन विकास आघाडी के 71 कॉर्पोरेटर

वसई-विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बहुजन विकास अधाड़ी का कब्जा है। उनके पास अभी 71 कॉर्पोरेटर हैं। इस बार विधान परिषद चुनाव में यह संख्या बहुत अहम है। अगर बहुजन विकास आघाड़ी शिवसेना को सपोर्ट करती है या पार्टी में मर्ज हो जाती है, तो इसका सीधा और सबसे बड़ा फायदा शिवसेना कैंडिडेट होगा। शिंदे गुट के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला हमारे नेता शिंदे करेंगे।

यह भी पढ़ें:- वो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’

ठाकुर से मिले बिना शिंदे गए दिल्ली

बविआ और शिवसेना के बीच गठबंधन और पार्टी विलय को लेकर चल रही चर्चाएं समाप्त हो गई हैं। ऐसी खबरें थीं कि हितेंद्र ठाकुर और एकनाथ शिंदे के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। हितेंद्र ठाकुर से मुलाकात किए बिना ही एकनाथ शिंदे के दिल्ली रवाना होने से ये चर्चाएं रुक गईं। इसी बीच, शिंदे के दिल्ली रवाना होने से पहले, पूर्व विधायक रविंद्र फाटक ने नंदनवन बंगले में उनसे मुलाकात की। उन्होंने सांसद श्रीकांत शिंदे से भी मुलाकात की और ठाणे-पालघर विधानसभा चुनावों पर चर्चा की।

Shinde shivsena hitendra thakur bva merger maharashtra mlc election politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 07:34 AM

Topics:  

  • BJP
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.