-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shinde Mla Revolt 35 Ubt Claims Bjp Operation Lotus Maharashtra Politics
शिंदे के 35 विधायक नाराज़, बीजेपी ने मनाना किया बंद, यूबीटी का दावा
- Written By: आंचल लोखंडे
Shiv Sena UBT: शिंदे गुट के 35 विधायक बीजेपी में शामिल होने की तैयारी में है ऐसा यूबीटी ने दावा किया है । महायुति में बढ़ते मतभेद और ‘ऑपरेशन लोटस’ से महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल मची है।

शिंदे के 35 विधायक नाराज़ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और राकां (अजीत पवार) के गठबंधन वाली महायुति सरकार 2.0 के गठन के समय से शुरू हुआ असंतोष अब चरम पर पहुंच गया है। खासकर स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में महायुति में चल रहे बीजेपी के कथित ‘ऑपरेशन लोटस’ के कारण उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी के बीच के मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं।
इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) यूबीटी ने दावा किया है कि शिंदे की शिवसेना के कम से कम 35 विधायक पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं और जल्द ही बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। यूबीटी के मुखपत्र में प्रकाशित इस दावे ने महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से सियासी हलचल तेज कर दी है।
यूबीटी का आरोप -“बीजेपी ने शिंदे को पुचकारना बंद किया”
यूबीटी ने शिंदे गुट पर तीखा हमला करते हुए दावा किया है कि बीजेपी अब शिंदे से छुटकारा पाना चाहती है, इसलिए उसे मनाना या महत्व देना बंद कर दिया गया है। यह भी संभावना व्यक्त की गई है कि अगला विधानसभा चुनाव बीजेपी, शिंदे के बिना ही लड़ेगी। यूबीटी का आरोप है कि बीजेपी ने ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए शिवसेना (शिंदे गुट) तैयार की थी और अब उसी तर्ज पर उसे खत्म करने की भी तैयारी शुरू हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
ठाकरे गुट की टिप्पणी
ठाकरे गुट का कहना है कि “बीजेपी ने बालासाहेब ठाकरे की मूल शिवसेना तोड़ने की साजिश रची थी और शिंदे उस साजिश के सूत्रधार थे।” “अब दूसरे ‘ऑपरेशन लोटस’ में निशाना शिंदे गुट पर ही साधा गया है।” “शिंदे की पार्टी बुलबुले की तरह है। जिस तलवार से शिंदे ने शिवसेना तोड़ी, अब उसी तलवार से उन पर वार किया जा रहा है।”
यूबीटी ने आरोप लगाया कि शिंदे के आसपास ठेकेदारों की सेना है और लोग “गुड़ की डली पर चींटियों की तरह” उनसे जुड़े हुए थे। दावा किया गया कि बीजेपी के मंत्री रविंद्र चव्हाण ने शिंदे से बड़ी “गुड़ की डली” रख दी, जिसके बाद शिंदे के समर्थक उनके पक्ष में चले गए।
इसके बाद शिंदे शिकायत लेकर अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे कि “चव्हाण पैसे देकर हमारे लोगों को तोड़ रहे हैं”, जिस पर शाह हंसी नहीं रोक पाए — ऐसा दावा यूबीटी ने किया है।
ये भी पढ़े: ‘आपके पास वोट है, मेरे फंड…’, मालेगांव में प्रचार के दौरान अजित पवार के बयान से मचा सियासी हड़कंप
“बीजेपी षड्यंत्र रचने वाली पार्टी है” ठाकरे गुट
यूबीटी ने आगे कहा कि “भारतीय जनता पार्टी साजिश और षड्यंत्र रचने वाली पार्टी है। जिस तरह उन्होंने पार्टियां तोड़ीं, अब वे घर तोड़ने में लगे हैं। लेकिन जिन्होंने हमें छोड़ा था, वे अब वापस आने लगे हैं। लोगों को समझ आने लगा है कि बीजेपी और गद्दार कितने ढोंगी हैं। यह लड़ाई आसान नहीं है।आँखें खुली रखकर चारों तरफ देखना होगा।”
Shinde mla revolt 35 ubt claims bjp operation lotus maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMPrayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 10:43 AMNavbharat Sampadakiya: अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
Jul 03, 2026 | 10:43 AMपुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
Jul 03, 2026 | 10:43 AMIran General Vahidi: कई महीनों बाद ईरान के ताकतवर जनरल वाहिदी खामेनेई के जनाजे की तैयारी में दिखे
Jul 03, 2026 | 10:40 AMKSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Jul 03, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














