-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sharad Pawar Summed Up The 2 Day Review Meeting Of The Ncp Scp Party Praised Rss
शरद पवार की दो दिवसीय बैठक का निचोड़, सीखने की है जरूरत, बोले- अति उत्साह में डूब गई थी पार्टी
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की हार अभी तक पार्टी हजम नहीं कर पा रही है और कहा कमी रह गई इस पर विचार-विमर्श कर रही है। इस पर हाल ही में राकां ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक की, जिसका निचोड़ शरद पवार ने दिया।

शरद पवार ने निचोड़ बताया (फाइल फोटो)
मुंबई: शरद पवार और उनकी पार्टी के बीच 8 और 9 जनवरी को समीक्षा बैठक रखी गई थी। इस बैठक में राकां पार्टी के सभी सदस्य मौजूद रहें और उनके बीच सबसे बड़ी हार को लेकर दो दिन तक बड़ी बैठक चली। राकां अध्यक्ष शरद पवार का मानना है कि लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी सफलता के बाद पार्टी अति उत्साह में थी।
इस वजह से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी की नैया डूब गई। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बीजेपी के साथ लोगों से संपर्क साधने के लिए बेहतर काम किया। इस वजह से बीजेपी को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई लेकिन चुनाव के दौरान हम बेखबर रहे।
फील्ड पर करना होगा काम
शरद पवार गुरुवार को वाईबी चव्हाण सेंटर में आयोजित पार्टी की दो दिवसीय समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद और विधायकों के अलावा पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा… नागपुर CP का पदभार संभालते ही RSS विवाद पर क्या बोले विश्वास नांगरे पाटिल?
यह दो दिवसीय बैठक गुरुवार को समाप्त हो गई। शरद पवार ने समीक्षा बैठक के निचोड़ में कहा कि अगर हमें निकाय चुनाव में बेहतर नतीजे हासिल करना है तो आरएसएस की तर्ज पर फील्ड में उतरकर काम करना होगा।
आरएसएस ने ग्राउंड लेवल पर किया काम
राकां अध्यक्ष ने कहा कि आरएसएस ने विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राउंड लेवल पर जमकर काम किया। बीजेपी व संघ के बीच बेहतर समन्वय था। संघ के स्वयंसेवकों के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रचार किया। इस वजह से चुनाव में महाविकास आघाड़ी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इससे हमें भी सबक सीखने की जरूरत है।
निकाय चुनाव में युवाओं को मौका
पवार ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा युवा नेताओं को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते दौर के साथ अब हमें भी बदलने की जरूरत है। ऐसे में अब आम कार्यकर्ताओं को आगे रखना होगा।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आपको बताते चले कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए आम चुनावों के नतीजे शनिवार, 23 नवंबर को घोषित किए गए। हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति ने कुल 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से 230 सीटें हासिल कीं। भाजपा ने 132 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी दल- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीटें जीतीं, और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं।
इसके विपरीत, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को करारा झटका लगा, जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 16 सीटें हासिल कीं, और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) को सिर्फ़ 10 सीटें मिलीं।
Sharad pawar summed up the 2 day review meeting of the ncp scp party praised rss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM














