अप्रैल में नहीं चलेगी शालीमार एक्सप्रेस, गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रा कार्यों से ‘इन’ दिनों रद्द रहेगी ट्रेन
Gondia Station Infrastructure Work: गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के कारण अप्रैल में मुंबई और शालीमार के बीच चलने वाली शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Updated On:
Mar 29, 2026 | 06:08 PM
Shalimar LTT Express cancelled (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai News: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिवीजन के तहत गोंदिया स्टेशन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों की वजह से अप्रैल माह में मुंबई और शालीमार के बीच ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।
बताया गया कि गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ‘वॉशेबल एप्रन’ को ‘बैलास्टेड ट्रैक’ में बदलने के लिए ‘ट्रैफिक ब्लॉक’ की योजना बनाई गई है। मुंबई से शालीमार तक यात्रा करने वालों को परेशानी से बचने इन तारीखों को ध्यान में रखना होगा।
ये ट्रेनें कैंसिल रहेंगी
- शालीमार से ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन नंबर 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस– शालीमार एक्सप्रेस इन तारीखों पर कैंसिल रहेगी।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में बचे सिर्फ 6 नक्सली, एसपी नीलोत्पल ने दी कड़ी चेतावनी, बोले- ढूंढ-ढूंढ कर मारेंगे
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
राकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
- एलटीटी से 4, 6, 7, 10, 11,13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12102 शालीमार -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस इन तारीखों पर कैंसिल रहेगी।
- शालीमार से 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
- मध्य रेल ने यात्रियों से इन बदलावों पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
Shalimar ltt express cancelled april gondia infra work train news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 29, 2026 | 06:08 PM
