Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला आरक्षण बिल को समाज सेविका सीमा सिंह ने सराहा, कहा- जारी रहेगी महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने की पहल

Women's Reservation Bill: मेघाश्रे फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा सिंह ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) न पास होने पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। साथ ही मोदी सरकार की तारीफ की है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 18, 2026 | 08:49 PM

मेघाश्रे फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Social Activist Seema Singh On Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पारित न हो पाने के बाद देश भर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सुप्रसिद्ध समाजसेवी और मेघाश्रे फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह ने विपक्ष की भूमिका पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने विपक्ष के इस रुख को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सोची-समझी बाधा करार दिया है।

क्या बोलीं सीमा सिंह ?

सीमा सिंह ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस और ‘INDI’ गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों और उनकी आशाओं पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश महिला सशक्तिकरण के एक ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रहा था, तब विपक्ष इसे रोकने की साजिशें रच रहा था।

परिसीमन के मुद्दे को बनाया ढाल

सीमा सिंह ने आगे कहा कि विपक्ष ने परिसीमन (Delimitation) के मुद्दे को एक ढाल की तरह इस्तेमाल किया है। उनके अनुसार, यह केवल बिल को लटकाने और महिलाओं को उनके राजनीतिक अधिकारों से वंचित रखने का एक बहाना मात्र था। उन्होंने कहा, “विपक्ष इस ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने और इसमें सहभागी बनने के बजाय, इसे गिराने की कोशिशों में लगा रहा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

सम्बंधित ख़बरें

साइबर फ्रॉड अब इंडस्ट्रियल धंधा, FICCI के इवेंट में महाराष्ट्र सरकार के प्रधान सचिव बृजेश सिंह का बड़ा खुलासा

मुंबई के बीएमसी अस्पतालों में शुरू हुआ ‘सस्ती दवा मिशन’, कूपर से शुरुआत; 24 घंटे मिलेंगी सस्ती जेनेरिक दवाएं

नागपुर कांग्रेस की अग्निपरीक्षा आज, गुडधे के पदग्रहण पर टिकी नजरें; क्या एक मंच पर दिखेंगे दोनों गुट?

ठाणे: क्लस्टर योजना को ‘महत्वपूर्ण सार्वजनिक आवास’ का दर्जा, महाप्रीत की जगह MSRDC को मिली काम की जिम्मेदारी

पीएम मोदी की अपील और विपक्ष का रुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘अंतरात्मा की आवाज पर वोट’ देने की अपील का जिक्र करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि विपक्ष ने इस सुनहरे मौके को गंवा दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की जनता और विशेषकर महिलाएं इस रवैये के लिए विपक्ष को कभी माफ नहीं करेंगी।

यह भी पढ़ें:- नारी शक्ति देगी जवाब! महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं सुनेत्रा पवार, विपक्ष को बताया महिला विरोधी

नारी शक्ति का संकल्प जारी रहेगा

सीमा सिंह ने अंत में विश्वास जताते हुए कहा कि भले ही विपक्ष ने आज एक अस्थायी रुकावट पैदा कर दी हो, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में उठाए गए कदमों को रोका नहीं जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति अपने अधिकारों की लड़ाई और मजबूती से लड़ेगी।

Seema singh slams opposition over women reservation bill failure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 05:34 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Women's Reservation Act

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.